राजधानी रायपुर में हुए युवा नेता हनीट्रैप के शिकार

आशीष तिवारी आप की आवाज रायपुर

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक कांग्रेसी नेता भी हनीट्रैप का शिकार हुए पहले तो फेसबुक पर फ्रेंड बने फिर व्हाट्सएप नंबर के आदान प्रदान के बाद इनके साथ आपत्तिजनक वीडियो बना कर ब्लैकमेलिंग करने का मामला सामने आया और धमकी भरे फोन कॉल्स आने लगे तथा धमकी देकर रकम की मांग की गई और कहा गया कि अगर रकम नही दी तो ये वीडियो यूट्यूब एवं फेसबुक पे अपलोड कर दी जाएगी और अगर ऐसा नही चाहते तो चुप चाप जितनी रकम मांगी जा रही है वो बताए हुए खाते पर ट्रांसफर कर दो वरना सोशल मीडिया में तुम्हे कही भी मुँह दिखाने के लायक नही छोड़ा जाएगा।

ज्ञात हो कि हनीट्रैप का जाल पहले उत्तर प्रदेश तथा राजस्थान में शुरू हुआ था और अब यह छत्तीसगढ़ में भी पहुंच गया है तथा बहुत से युवा हनीट्रैप का शिकार हो रहे हैं।
यह हनीट्रैप का जाल मुख्यतः राजस्थान और उत्तर प्रदेश से शुरू हुआ है जो फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल आई. डी. बनाकर पहले फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते हैं एवं उसके बाद दोस्ती बढ़ने के बाद युवाओं को इस जाल में फंसाया जाता है, इस जाल में फंसने के बाद धमकी दी जाती है और रकम की डिमांड की जाती है, रकम नही भेजने पर वीडियो यूट्यूब , फेसबुक तथा अन्य एप्लीकेशन में वायरल करने की बात हनीट्रैप का जाल बुनने वाले शख्स द्वारा की जाती है जिससे कई युवा जाल में फंसकर रकम दे भी देते हैं।
राजधानी रायपुर के युवा कांग्रेसी नेता भी जिसके द्वारा इस जाल में फंसे वह फेसबुक प्रोफाइल आई. डी. भी राजस्थान की ही है। फेसबुक पर नाम राजस्थान के निशा शर्मा का बताया गया है लेकिन रकम की डिमांड कर बैंक एकाउंट में ट्रांसफर करने वाले का नाम आबिद खान मवाटी है जो कि राजस्थान का ही है। जिसका मोबाइल नंबर 7847031610 है तथा उसकी फेसबुक प्रोफाइल आई. डी. का लिंक यह है- https://www.facebook.com/profile.php?id=100065405618178
इस मामले की शिकायत रायपुर के साइबर सेल प्रभारी के पास दर्ज करवा दी गयी है।

Share This Article
Leave a review