छत्तीसगढ़न्यूज़

रात्रिकालीन टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

*ग्रामीण प्रीमियर लीग तमनार ब्लाक सीजन 3 डे नाइट क्रिकेट मैच धौराभांठा में सम्पन्न… टीम पितेश11बना विजेता…*

अशोक सारथी, आपकी आवाज  न्यूज़ धौराभांठा :- जिले के तमनार ब्लाक अंतर्गत खेल प्रतियोगिता के नाम से मसहूर ग्राम पंचायत धौराभांठा के खेल ग्राउंड में ग्रामीण क्रिकेट संगठन तमनार ब्लॉक जिला रायगढ़ ग्रामीण प्रीमियर लीग सीजन 03 रात्रिकालीन टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया था। जिसमें तमनार ब्लॉक से कुल 12 क्रिकेट टीम ने भाग लिया है जिसमें 61 पंचायतों से 192खिलाड़ी का चयन कर 12 क्रिकेट टीम बनाया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ 20अप्रैल को शाम 7बजे से मुख्य अतिथियों के सानिध्य में किया गया।

4 मई को रात्रि में मेगाफाईनल मैच आयोजित किया गया जिसमें सभी लीग मैच, क्वाटर फाईनल, सेमीफाईनल को क्लीफाई कर टीम पितेश11 एवं बीडीसी11 ने फाईनल मैच में प्रवेश किया। बता दें ये दोनों टीम प्रतियोगिता का शुभारंभ मैच भी खेला था। बड़ा रोमांचक…शुरुआत भी इन्हीं से खतम भी इन्हीं से।

मेघा फाईनल मैच की शुरुआत मुख्य अतिथि, अतिथियों के सानिध्य में सिक्के उछाल कर टास प्रक्रिया के साथ किया गया, जिसमें पितेश11 ने टास जीतकर पहले फिल्डिंग करने का फैसला लिया, वहीं बीडीसी11 ने पहले बैटिंग कर शानदार 97 रन बनाया और जीत के लिए पितेश11को 98 रन बनाने की चुनौती दी। चुनौती को स्वीकार करते हुए पितेश11 ने मैच के दूसरे पारी में धूंआधार बैटिंग कर 10वें ओभर के चौंथे बॉल पर सुपर सिक्स के साथ 98 रन बना कर शानदार जीत हासिल किया।
मैच समाप्ति के पस्चात ईनाम वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सर्वप्रथम मंचासिन मुख्य अतिथियों का समिति के सदस्यों द्वारा बारी बारी से फूल माला पहना कर साथ में स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत सतकार किया गया। स्वागत के इस कड़ी में कार्यक्रम के लिए विशेष सहयोग प्रदान करने वाले महानुभावों का भी मंच मे ंबुला कर ससम्मान स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अगले कड़ी में विजेता, उपविजेता टीम को पुरस्कार वितरण किया, जिसमें विजेता टीम पितेश11को पहला पुरस्कार शानदार चमचमाती ट्रॉफी के साथ 50 हजार रुपये नगद राशि प्रदान किया एवं उपविजेता बीडीसी11 दूसरा पुरस्कार शानदार चमचमाती ट्रॉफी के साथ 25 हजार रुपये नगद राशि प्रदान किया गया। अन्य व्यक्तिगत ईनाम जैसे पूरे प्रतियोगिता के हीरो ऑफ द टूर्नामेंट सीरीज शैलेश सिदार जो मकरध्वज11 टीम के खिलाड़ी हैं।.वहीं बेस्ट बेस्टमैन तरंग शर्मा ब्रदर्स11टीम से,  बेस्ट बॉलर डोल कश्यप बीडीसी11 टीम से विनर रहे। फाइनल मैच के मेन ऑफ द मैच बिट्टू बोहिदार पितेश11 को दिया गया।
प्रतियोगिता के हिल ट्राफी दानदाता निराकार प्रधान छाताबर उड़ीसा थे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिलापंचायत सदस्य रमेश बेहरा, विशिष्ट राजेश रावत उमहाप्रबंधक जेपीएल तमनार, वंशीधर चौधरी जिला पंचायत सदस्य मिलुपारा, सुरेन्द्र सिंह सिदार जि.ल.वनोपज अ. रायगढ़, सरोज बेहरा भाजपा मण्डल अध्यक्ष रोड़ोपाली, जागेश्वर सिदार जनपद अध्यक्ष तमनार, राजेश बेहरा महामंत्री तमनार मंडल, दीपक पटनायक पूर्व सांसद प्रतिनिधि, विवेक बेहरा उपाध्यक्ष मंडल तमनार, यशपाल बेहरा उपसरपंच व सरपंच प्रतिनिधि हेमसागर सिदार धौराभांठा, ओमप्रकाश बेहरा बीडीसी धौराभांठा, संजय कुमार टोप्पो बीडीसी व सरपंच प्रतिनिधि हेमचन्द्र राठिया खुरूषलेंगा, तीरथ प्रसाद राठिया सरपंच टांगरघाट, हमीरपुर युवा सरपंच अक्षय प्रजा, सरपंच प्रतिनिधि केशरचुंआ संजय राठिया, पितेश बेहरा भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष तमनार एवं भाजपा कार्यकर्ता अभिषेक राजपूत, सुरेन्द्र गुप्ता, ज्वाला गुप्ता, अनिल पटेल, दिनेश बेहरा, टो. स. सचिव मोतीलाल सिदार आदि ने शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में  ग्रामीण क्रिकेट संगठन तमनार ब्लॉक कोर कमेटी के सदस्यों भरपूर सहयोग रहा, जिसमें अध्यक्ष संजय राठिया, संरक्षक ओमप्रकाश बेहरा, विनायक शर्मा, ईश्वर विश्वाल, संचालक योगश गुप्ता, सुनील मराठा, आशीष साहू, सुमित गुप्ता, रोशन गुप्ता, विकास यादव, अजय बंजारा, कृष्णा राठिया, गोल्डी सेठ, प्रविण राठिया, रूपेश गुप्ता, उपेन्द्र खण्डाईत, देवनाथ सिदार ने कार्यक्रम के सभी कार्य को लग कर लगातार 20अप्रैल से 3मई तक क्रिकेट मैदान पर अपना सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया है। सभी मैच को आकृति क्रिकेट एप के माध्यम से यूट्यूब लाईव प्रसारण किया गया था, जिसे मोबाइल पर सस्क्राईव कर भारी मात्रा में देखा गया। पूरे मैच पर विनोद गुप्ता कॉमेंटेटर के द्वारा शानदार क्रिकेट कामेंट्री आंखों देखा हाल सुनाया गया, बीच- बीच में कामेंट्री बाक्स पर मनोज मिश्रा एवं योगेश ने भी साथ दिया।

Show More
DINESH DUBEY

DINESH DUBEY

REPORTER
Back to top button