रायगढ़ : कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 6 अक्टूबर को होगी काउंसलिंग
रायगढ़, 2 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यार्थी उड़ान योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयनित विद्यार्थियों की काउंसलिंग 6 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। यह योजना पहले जवाहर उत्कर्ष योजना के नाम से संचालित होती थी।
लिखित परीक्षा के आधार पर मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों और उनके पालकों को काउंसलिंग में शामिल होना होगा। प्रक्रिया सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, जिला रायगढ़ कार्यालय में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
इन दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा
काउंसलिंग के दौरान चयनित विद्यार्थियों को आवश्यक दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियां प्रस्तुत करनी होंगी। इनमें—
- कक्षा 4वीं एवं 5वीं की अंकसूची
- सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
शामिल हैं।
प्रशासन ने चयनित विद्यार्थियों और उनके पालकों से निर्धारित तारीख और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने को कहा है। निर्धारित समय पर विद्यार्थी या पालक के उपस्थित नहीं होने की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी संबंधित की होगी।
