रायगढ़ तहसील उत्कल ब्राह्मण समाज विकास सेवा समिति की महिला अध्यक्ष बनी सुनीता आचार्य

सामाजिक विकास में महिला और पुरुष मिलकर करे कार्य-अध्यक्ष चित्रसेन शर्मा

रायगढ़ तहसील के गरिमामयी कार्यक्रम में शामिल हुए सैकड़ो महिला एवं पुरुष

उत्कल ब्राह्मण समाज विकास सेवा समिति रायगढ़ तहसील शाखा रायगढ़ महिला समिति का चुनाव आज समाज के संरक्षक टिकेश्वर मिश्रा के सभापतित्व एवं चित्रसेन शर्मा के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ,जिसमे महिला समिति अध्यक्ष पद पर सुनीता आचार्य को एक स्वर से पूर्ण समर्थन के साथ निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
रायगढ तहसील महिला समिति का आज तहसील अध्यक्ष चित्रसेन शर्मा के निवास में बैठक आहूत की गई जिसमें सर्वप्रथम सभापति टिकेश्वर मिश्रा का शाल श्रीफल से सम्मान तहसील अध्यक्ष चित्रसेन शर्मा द्वारा किया गया।
केंद्रीय समिति द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारीयो में जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रंजीता मिश्रा का सम्मान मधुलिका ने किया,जिला सचिव अशोक पंडा का सम्मान गौतम आचार्य,दिनेश शर्मा का संजय रथ तथा जिला मीडिया प्रभारी दीपक आचार्य का सम्मान भूपेश पंडा द्वारा शाल श्रीफल से किया गया।
तय एजेंडानुसार रायगढ़ तहसील के रिक्त कोषाध्यक्ष का निर्वाचन, रायगढ़ तहसील में कालातीत हो चुके महिला समिति का निर्वाचन,आगामी कार्यक्रम के संबंध में विचार एवं प्रस्ताव आदि पर चर्चा की गई।
तहसील शाखा के रिक्त कोषाध्यक्ष पद पर संजय रथ के नाम को भूपेश पंडा ने प्रस्तावित किया जिसे सत्यदेव शर्मा ने समर्थन किया जिसेसर्वसम्मति से मनोनयन किया गया। ततपश्चात रायगढ़ तहसील महिला अध्यक्ष हेतु सुनीता आचार्य का नाम श्रीमती पुष्पा शर्मा द्वारा प्रस्तावित किया गया जिसे सर्वसम्मति से करतल ध्वनि और जय जगन्नाथ के घोष के साथ निर्विरोध निर्वाचित किया गया। कोषाध्यक्ष पद हेतू सीमा पंडा,उपाध्यक्ष पद हेतु रीना शर्मा और सुमन आचार्य को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष तथा सचिव पद पर सुष्मिता आचार्य एवं सह सचिव हेतु संजुक्ता पंडा एवं सांस्कृतिक सचिव हेतु अंजू महापात्र को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया।
महिला समिति कार्यकारिणी सदस्य में तृप्ति आचार्य लावण्य त्रिपाठी सुलोचना शर्मा रंजीता मिश्रा वृंदावती शर्मा डोलेश्वरी शर्मा प्रियंका रथ शर्मा अंजू मिश्रा मंजू दास मंजू आचार्य चंद्रेश मिश्रा प्रिया आचार्य विभा आचार्य अमिता नंदे गायत्री पंडा पुष्पा शर्मा तथा वरिष्ठ महिला संरक्षक पद हेतु कंचन मिश्रा वृंदा वती शर्मा गौरी आचार्य प्रीति शर्मा को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। बैठक दौरान सैकड़ो की संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।समस्त अभिलेख तहसील सचिव सूर्यकांत त्रिपाठी द्वारा लेख किया गया। तहसील अध्यक्ष चित्रसेन शर्मा ने बताया किया टिकेश्वर मिश्रा जी के सभापतित्व में कई एजंडे पर बैठक आहूत हुई,संमस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारीयो को बधाई सभी सामाजिक उत्थान हेतु समाज के गतिविधियों में शामिल होकर सामाजिक विकास में महिला और पुरुष मिलकर एकजुटता के साथ कार्य करने अपील किया।
नवनिर्वाचित महिला अध्यक्ष सुनीता आचार्य ने बताया कि वरिष्ठ पदाधिकारी एवं विपजनो ने मुझे अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित किया है मैं सामाजिक हित में अपने दायित्व का जिम्मेदारी पूर्ण निर्वहन करने का प्रयास करूंगी।सभी को हृदय से आभार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button