रायगढ़ : शिक्षक दिवस पर विशेष शिक्षकों का सम्मान, दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया गया कार्यक्रम
उन्नायक सेवा समिति के विशेष विद्यालयों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों को पेन, गमछा और प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित
रायगढ़। शिक्षक दिवस के अवसर पर उन्नायक सेवा समिति द्वारा संचालित उम्मीद विशेष विद्यालय, नई उम्मीद और समर्थ कम घरौंदा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित करने और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
विशेष शिक्षकों को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान संस्थाओं में सेवाएं दे रहे विशेष शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान राजेश यादव, ज्योतिष यादव, सुनील यादव, ललिय भोई, आशीष विश्वास, विकासनद उपाध्याय, विनोद साहू, कमलेश्वरी ध्रुव, सविता, जयंती पटेल, लिलेश्वरी साहू, अंजली वर्मा, खुशबू यादव, केशर भोई, श्वेता चौहान और रुक्मणी बरेठ को सम्मान प्रदान किया गया।
शिक्षकों को पेन, गमछा और प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनके शिक्षा एवं सेवा कार्यों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।
विधि प्रकोष्ठ के अधिवक्ताओं ने किया सम्मान
कार्यक्रम में बीजेपी विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेन्द्र सिंह यादव, जिला संयोजक संजय कुमार दास सहित विधि प्रकोष्ठ से जुड़े अधिवक्ताओं ने शिक्षकों को सम्मानित किया।
इस दौरान शारद पाण्डेय, अजीत पटेल, डीपी पटेल, महेश पटेल, कौशल सिंह राजपूत, निशांत चौबे, वैभव मिश्रा, केपी मिश्रा, उपेन्द्र सतपथी, संतोष ठाकुर, उमेश गुप्ता और जीएस चंद्रा सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
दिव्यांग बच्चों के बीच बांटी गई चॉकलेट और चिप्स
कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग एवं मूक-बधिर बच्चों के लिए भी विशेष गतिविधि रखी गई। बच्चों को चिप्स और चॉकलेट वितरित किए गए। इससे कार्यक्रम में बच्चों के बीच उत्साह का माहौल रहा।
रुपाली रवानी ने किया मंच संचालन
कार्यक्रम का मंच संचालन रुपाली रवानी ने किया। उन्होंने कार्यक्रम के विभिन्न चरणों का संचालन करते हुए उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों और संस्था से जुड़े सदस्यों को कार्यक्रम से जोड़े रखा।
संस्था संचालक ने जताया आभार
कार्यक्रम के समापन अवसर पर संस्था संचालक सिद्धांत शंकर मोहन्ती ने कार्यक्रम में शामिल विधि प्रकोष्ठ के अधिवक्ताओं, विशेष शिक्षकों और संस्था के प्रभारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने विशेष शिक्षकों के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके सेवा कार्यों के प्रति सम्मान प्रकट किया।












