छत्तीसगढ़

रायपुर : जिला उपभोक्ता आयोग में अनारक्षित एवं महिला सदस्य पद पर होगी नियुक्ति : इच्छुक उम्मीदवारों से 8 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित

WHATSAPP CHANNEL आपकी आवाज
हर खबर सबसे पहले!
छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें सीधे अपने WhatsApp पर पाएं।
चैनल से जुड़ें →

रायपुर, 08 नवम्बर 2021

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

छत्तीसगढ़ राज्य के 11 जिला उपभोक्ता आयोगों में अनारक्षित सदस्य के 11 और 9 महिला सदस्य पद पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों से 8 दिसम्बर 2021 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवारों को आयोग द्वारा निर्धारित योग्यता धारण करना आवश्यक है। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेब साईट http://cgscdrc.cg.nic.in का अवलोकन कर सकते हैं।
जिला उपभोक्ता आयोग राजनांदगांव में अनारक्षित एवं महिला सदस्य के लिए एक-एक पद, सरगुजा-अम्बिकापुर में अनारक्षित एवं महिला सदस्य के लिए एक-एक पद, महासमुंद में अनारक्षित एवं महिला सदस्य के लिए एक-एक पद, धमतरी में अनारक्षित एवं महिला सदस्य के लिए एक-एक पद, बिलासपुर में अनारक्षित एवं महिला सदस्य के लिए एक-एक पद, दुर्ग में अनारक्षित सदस्य के लिए एक पद, कोरिया-बैकुण्ठपुर में अनारक्षित एवं महिला सदस्य के लिए एक-एक पद, जगदलपुर में अनारक्षित सदस्य के लिए एक पद, बेमेतरा में अनारक्षित एवं महिला सदस्य के लिए एक-एक पद, बलरामपुर-रामानुजगंज में अनारक्षित एवं महिला सदस्य के लिए एक-एक पद और बीजापुर जिला उपभोक्ता आयोग में अनारक्षित एवं महिला सदस्य के लिए एक-एक पद की रिक्तियों के लिए आवेदन किया जा सकता है।

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button