छत्तीसगढ़जशपुरन्यूज़

राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत गतिविधियों के संचालन में जशपुर जिला प्रदेश में अव्वल

*विभिन्न विभागों द्वारा 5 लाख 68 हज़ार से अधिक गतिविधियों का अब तक हुआ आयोजन*

 

*01 से 30 सितम्बर 2024 तक पोषण माह का हो रहा आयोजन*

 

         *जशपुरनगर, 27 सितम्बर 2024/* सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 अंतर्गत पोषण अभियान के तहत जनसमुदाय तक स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता संबंधित व्यापक प्रचार एवं प्रभावी व्यवहार परिवर्तन हेतु जनआंदोलन के रूप में ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में 01 से 30 सितम्बर 2024 तक पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। पोषण माह के प्रभावी सुचारू एवं परिणाममूलक आयोजन एवं गतिविधियों के लिए इसमें जनप्रतिनिधियों, पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, स्थानीय निकाय के प्रतिनिधि, सहयोगी विभागों, स्वयं सेवी संस्थाओं, सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रों, महिला स्व-सहायता समूहों, महिला मण्डली, नेहरू युवा केन्द्रों, नेशनल कैडिट कोर, राष्ट्रीय सेवा योजना आदि की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु सभी विभागों द्वारा इसे समन्वयपूर्वक संचालित किया जा रहा है।

 

जिसके तहत छत्तीसगढ़ प्रदेश में सर्वाधिक गतिविधियों का संचालन जशपुर जिले में किया जा रहा है। जिसके तहत जिले में अब तक 5 लाख 68 हज़ार से अधिक गतिविधियों का आयोजन किया जा चुका है। जिसमें महिला बाल विकास विभाग द्वारा 452530 गतिविधियां, जल शक्ति विभाग द्वारा 4882 गतिविधियां, सूचना एवं प्रसारण विभाग के तहत 5258 गतिविधियां, आयुष के अंतर्गत 8826 गतिविधियां, खेल एवं युवा विभाग के अंतर्गत 3210 गतिविधियां, खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के अंतर्गत 3662 गतिविधियां, मत्स्य एवं पशु विभाग की ओर से 4025 गतिविधियां, श्रम विभाग की ओर से 4145 गतिविधियां, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से 5088 गतिविधियां, कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग की ओर से 2634 गतिविधियां, पर्यावरण एवं वन विभाग की ओर से 4456 गतिविधियां, इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी भाग की ओर से 5223 गतिविधियां, आवासन एवं शहरी कार्य विभाग अंतर्गत 16720 गतिविधियां, उपभोक्ता एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से 4982 गतिविधियां, स्वास्थ्य विभाग की ओर से साथिया 7731 गतिविधियां, पंचायती राज विभाग की ओर से 10157 गतिविधियां, शिक्षा विभाग की ओर से 3006 गतिविधियां, जनजाति विकास विभाग द्वारा 3672 गतिविधियां, अल्पसंख्यक विभाग की ओर से 5717 गतिविधियां, अक्षय ऊर्जा विभाग की ओर से 6587 गतिविधियां, न्याय विभाग की ओर से 1177 गतिविधियों आयोजित की गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button