रिटायर्ड IPS दिनेश शर्मा ने खुद को मारी गोली, मौके से मिला सुसाइड नोट, आत्महत्या की ये वजह आई सामने
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां के गोमतीनगर इलाके में रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी दिनेश शर्मा ने खुदकुशी कर ली है। विशाल खंड स्थित अपने आवास पर दिनेश शर्मा ने लाइसेंसी रिवॉल्वर
जानकारी के मुताबिक 73 साल के दिनेश शर्मा अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ विशाल खंड में रहते थे। वो काफी महीनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज लखनऊ के ही एक अस्पताल में चल रहा था। बीमारी के चलते वो डिप्रेशन में रहते थे।
पुलिस ने बताया कि सुबह के वक्त दिनेश शर्मा के कमरे से अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। परिजन कमरें में पहुंचे तो देखा खून से लथपथ दिनेश शर्मा जमीन पर पड़े थे। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया। आत्महत्या की कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि पारिवारिक कारण या बीमारी इसकी वजह हो सकती है।



