लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार के कार्यकाल में विकास की बह रही है गंगा

आप की आवाज
लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार के कार्यकाल में क्षेत्र की बहुप्रतिक्षित मांगों का हो चुका शुभारंभ
लैलूंगा …. सदियों बाद लैलूंगा विधान सभा  के विकास खंड लैलूंगा में विकास की नदी दिखाई दे रही है।इसकी मुख्य वजह विधान सभा लैलूंगा में इस विकास खंड को प्रतिन्धित्व करने का सत्ता पक्ष में पहली बार अवसर मिला है।लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार आरंभ से इस विकास खंड विकास के लिए एक सधी हुवी रणनीति के तहत कार्यों को अमली जामा पहनाते जा रहे है।आज हम विकास खंड लैलूंगा के विभिन्न सडको की चर्चा के साथ एक निर्माणाधीन पुल की बात ही करते है।नारायणपूर मुडापारा से लमडाड पहुंच मार्ग के साथ साथ कर्राहन से पिपराही   पहुंच मार्ग और सरडेगा से घटगाव पहुंच मार्ग  तक निर्माणाघिन सड़क  को देख कर क्षेत्र की जनता अपने आप में  अपने मत दान की कीमत को स्वयं ही महशुश करके अपने आपमें खुश हो रही है। वही राजपुर कोडसिया से बहमा पहुंचमार्ग और कोडासिया से शिवपुर पहुंच मार्ग के नवीनीकरण की करोड़ों रुपए की स्वीकृति से दोहरी खुशी मना रही है।वही खारुन नदी में उच्चस्तरीय पुल और पकरगाव पहुंच मार्ग तक सड़क के कार्य आरंभ को देख कर ४५से अधिक ग्राम पंचायतों किं जनता विधायक को धन्यवाद दे रही है।इस पुल की मांग क्षेत्र की जनता आरंभ से ही कर रही थी।इस पुल के बन जाने से विकास खंड के ७०प्रतिशत जनता को लाभ मिल सकेगा ।आज से पहले किसी भी जनप्रतिनिधि ने इस पुल की ओर ध्यान तक नही दिया सच कहे तो माननीय विधायक स्वयं भी लैलूंगा नगर पंचायत में रहकर पढ़े लिखे है और इस पुल की वजह से उनके गृह ग्राम जाने वालो को पूर्व में होने वाली सभी समस्याओं से वो भली भाती परीचित है।इस वजह से उन्होंने इसे प्राथमिकता के साथ स्वीकृति दिलाने में रुचि ली थी।जैसे ही इस कार्य का निर्माण आरंभ हुआ वे अपने समर्थकों के माध्यम से इस कार्य की गतिशीलता और गुणवत्ता दोनो की जानकारी लेते रहते है।क्षेत्र की जनता विधायक को  तहे दिल से धन्यवाद दे रही है ।सभी गांवों में विधायक के इन बहुप्रतीक्षित कार्यों की तारीफ करते हुवे जनता दिखाई दे रही है।आगे अन्य विकास कार्यों के बारे में भी खबर प्रकाशित की जावेगी।
*****  किरण पैंकरा जनपद अध्यक्ष ****
माननीय विधायक चक्रधर सिंह की दूरदर्शिता से मैं बहुत अधिक प्रभावित हु।इस पुल की जरूरत मेरे जनपद क्षेत्र के निवासियों को बहुत अधिक थी।इस पुल की मांग मध्यप्रदेश के समय से किया जा रहा था।जिसे वर्तमान विधायक ने अपने प्रयासों से पूरा कराया।
**** मनी राम कुजूर सरपंच कराडेगा
विधायक ने इस पुल से विकास खंड मुख्यालय की दूरी हमारे पंचायत से ६किलो मीटर कम करा दी है माननीय विधायक  को मेरे ग्राम पंचायत के सभी निवासियों की ओर से बहुत बहुत आभार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button