वकील के घर सोने चांदी के आभूषण के साथ लाखों रूपये की चोरी

*पत्नी गई थी दूसरे गांव शादी में *

बालोद , जिले के गुण्डरदेही थाना क्षेत्र में एक वकील के घर लाखों रुपए की सेंधमारी हुई है। जहां सुने मकान में शुक्रवार को अज्ञात चोर ने हाथ साफ कर लिया। वकील ने पुलिस को जानकारी देकर एफआईआर दर्ज करवाया।

मिली जानकारी के अनुसार सांकरी गांव के रहने वाले वकील नेमेश्वर प्रसाद सिन्हा हर दिन की तरह शुक्रवार को नोटरी के लिए तहसील कार्यालय अर्जुन्दा गया हुआ था। वहीं उसकी पत्नी शादी कार्यक्रम में कुसुमकसा गई हुई थी। वकील नेमेश्वर नोटरी का काम निपटाकर शादी कार्यक्रम में शामिल होने अर्जुदा चला गया और जब वह 5.30 को वापस लौटा तो उनके घर और आलमारी का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा था। जब उन्होंने आलमारी को देखा तो सोने चांदी के कई आभूषण गायब थे।

घर का हालात देख तत्काल उन्होंने गुण्डरदेही थाने में इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची और उसके साथ डॉग स्क्वायड में पहुंचे। जहां पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू की इधर वकील ने थाने में पहुंचकर उनके घर में हुई लगभग पांच लाख रुपए के आभूषण की चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इधर पुलिस अज्ञात चोर की तलाश में जुड़ गई है

*लगभग 5 लाख रूपये की आभूषण चोरी की रिपोर्ट दर्ज *

Back to top button