वन कर्मचारी संघ के धरना प्रदर्शन को भाजपा ने दिया समर्थन

आप की आवाज
पखांजुर से बिप्लब कुण्डू
वन कर्मचारी संघ के धरना प्रदर्शन को भाजपा ने दिया समर्थन
पखांजुर ==वन विभाग के कर्मचारी अपनी  12 सूत्रीय मांगों को लेकर दिनांक 21मार्च से पखांजुर डॉ.श्यामा प्रसाद स्टेडियम में अनिश्चितकालीन आंदोलन पर है वन कर्मचारी संघ के धरना स्थल पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया
             इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार वन कर्मचारियों की मांगों को  शिघ्र पूरा करें ।क्योंकि चुनाव के पूर्व कांग्रेस की सरकार ने समस्त कर्मचारियों ,प्रदेश की जनता से वादा किया था कि वह जो भी कर्मचारी संगठन होंगे, जो भी जन संगठन होंगे उनकी  मांगों को पूरा करेगी तो आज फिर वन कर्मचारियों को धरना, प्रदर्शन, आंदोलन करना क्यों पड़ रहा है ।भाजपा सरकार से मांग करती है कि अविलंब छत्तीसगढ़ प्रदेश वन कर्मचारी संघ की मांगों को पूरा करें।भाजपा वन कर्मचारियों के साथ है।
इस समर्थन में भाजपा के उक्त कार्यकर्ता उपस्थित थे विक्रम उसेंडी, प्रितपाल सिंह, असीम राय, शंकर सरकार, मोनिका साहा, सुनीता मंडल, रतन हालदार, असित सरकार, निमाई बिस्वास, मिथुन गाइन, सुकान्त बिस्वास, स्वपन तरफदार, श्यामू तिवारी, मनोज राय, निरंजन हालदार, उत्तम राय, उत्तम बनिक, खुकु मोनी मण्डल, स्वपन भक्त, बबलू, समर, समरेंद्र, राकेश गोटा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button