रायगढ़-
[img-slider id="274450"]
विधायक प्रकाश नायक आमजन की समस्याओं को लेकर कितने संजीदा है इसका अंदाजा इस बात से सहज ही लगाया जा सकता है। कि जितने वे अपने क्षेत्र के विकास कार्यों को तवज्जो देते है।उतनी ही संजीदगी लोगो की स्वास्थ्य सुविधाओ को लेकर भी देखने को मिली है।यही कारण है कि स्वास्थ्य लाभ को लेकर लोगो द्वारा विधायक के समक्ष किए गए निवेदन में उन्हें उचित सहायता प्राप्त हुई है।जहा विधायक की अनुशंसा पर अब तलक दर्जनों लोगो को उपचार हेतु सहयता राशि प्राप्त हो चुकी है।इसी तारतम्य में विधायक प्रकाश नायक की अनुशंसा पर वार्ड क्रमांक 21बेलादुला निवासी अजय शंकर मिश्रा द्वारा विगत साल भर से ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे अपने पिता नरेंद्र मिश्रा के उपचार हेतु विधायक प्रकाश नायक के समक्ष आर्थिक सहायता की मांग रखी गई थी।जिस पर गंभीरता दिखाते हुए विधायक द्वारा राशि स्वीकृति प्रदान करवाने अपनी अहम जिम्मेदारी का निर्वहन किया गया।साथ ही पीड़ित को 4 लाख रुपए की राशि का चेक भी प्रदान किया गया।