विशेषज्ञों ने टीकाकरण के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक, वितरित किए विशेष राहत सामग्री

जशपुरनगर 30 अप्रैल 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे के विशेष निर्देशन में  जिले के सभी विकास खण्डो में टीकाकरण जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें  शिक्षा विभाग के विशेषज्ञों द्वारा लगातार जिले के ग्रामीण अंचलों में निवासरत लोगों विशेष कैम्प के जरिये   कोरोना से बचने सुरक्षात्मक उपायों की जानकारी दी जा रही है  एवं साथ ही उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है इस अभियान के तहत  टीम के द्वारा  विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय पहाड़ी कोरवा, बिरहोर एवं जरूरतमंद गरीब परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध करायी जा रही है।
इस क्रम में जागरूकता अभियान जिले के फरसाबहार ,कांसाबेल, कुनकुरी एवं बगीचा ब्लॉक में चिन्हित स्थलों पर सफलतापूर्वक किया जा चुका है।  उनकी टीम के द्वारा  200 गरीब  परिवारों को राहत सामग्री वितरित किया जा चुका है अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया जाएगा ।शुक्रवार को एस पी यादव एवं टी गोसाई बगीचा एवं मनोरा ब्लॉक के हर्रा पाट, सोनक्यारी (बरपाठ),सन्ना ,महुआ पाट, लेदरा पाट पहुंचे ,उन्होंने इलाके में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों  को  टीकाकरण के लिए जागरूक किया गया  एवं राहत सामग्री दी गई।
अभियान में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी महादेव कावरे , अपर कलेक्टर आई .एल .ठाकुर ,सीईओ जिला पंचायत के .एस. मंडावी ,एसडीएम कुनकुरी रवि राही ,डीईओ जशपुर एन कुजूर, संकल्प प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी विनोद गुप्ता , सीईओ जनपद पंचायत कांसाबेल एल. एन. सिदार ,शिक्षक एवं समाजसेवी अरविंद मिश्रा ,जिले के विभिन्न ब्लाकों के ग्राम पंचायतों के सरपंचों, सचिवों ने  विशेष सहयोग एवं योगदान दिया है।
  जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान  को समाजसेवी एवं जैन महासभा के अध्यक्ष डिम्पल जैन ने एक अच्छी पहल बताया ,उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में जिले के विभिन्न अंचलो में विशेषज्ञों की टीम द्वारा टीकाकरण जागरूकता एवं राहत कैम्प के जरिये  खाद्य सामग्री गरीबों को उपलब्ध कराई जा रही है ,यह  सराहनीय एवं उत्कृष्ट  कार्य है  ।समुदाय को इस संवेदनशील समय में सहयोग के लिए आगे आना चाहिए। के सदस्यों  प्रवीण जैन, अजय जैन, संजय जैन ,संजय काला, संजय  एवं मुकेश जैन सन्ना ने 100 गरीब परिवारों को  विशेष राहत सामग्री  टीम को गरीबों के बीच वितरण के लिए  दिए हैं एवं  उन्होंने अभियान में आगे भी सहयोग की प्रतिबद्धता जताई है

Share This Article
Leave a review