विषाद बिछाई गई थी जानवरों के लिए लेकिन शिकारी ही हो गए शिकार

रायगढ़। मामला पूजी पथरा थाना क्षेत्र का है जहां जंगली जानवरो को मारने बिछाए करंट के जाल में फंसकर तीन शिकारियों की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पूंजीपथरा थाना के पुलिस और वनविभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्यवाही कर रही है पुलिसटीम के द्रारा शिकारियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है वनविभाग की टीम भी मृत हिरण कोटरी  के शव को पीएम के लिए ले गई है

[img-slider id="274450"]

जानकारी के मुताबिक बीरबल धनवार निवासी पूंजीपथरा, अनिल कुजूर निवासी लैलूंगा सोनाजोरी, बोधन तिर्की निवासी बैगाबहार कोतबा पूंजीपथरा के आसपास  ही फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। पुलिस आशंका जता रही है कि बुधवार की देर शाम को तीनों ने जंगल में जंगली हिरण कोटरी के शिकार की योजना बनाई। इसके बाद तार लेकर पूंजीपथरा और तराईमाल के बीच जंगल में पहुंचे। यहां जीआई ताहर में  करंट की सप्लाई लेकर उसे शिकार के लिए बिछा दिया गया। इसी दौरान कोटरी करंट की चपेट में आ गई। आशंका है कि कोटरी को निकालने के दौरान तीनों शिकारी भी करंट की चपेट में आ गए होंगे। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आज सुबह सुबह पूंजीपथरा पुलिस को वनविभाग से इसकी सूचना प्राप्त हुई। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपनी कार्रवाई शुरू की। मामले में अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई आगे बढ़ाए जाने की बात पुलिस कह रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button