शराब पीने के मामले में देश में तीसरे नंबर पर हैं छत्तीसगढ़ की महिलाएं, जानें- सर्वे की हैरान कर देने वाली बातें

Survey: शराब पीना स्वास्थ्य के लिए कितना हानिकारक है ये हर कोई जानता है. लेकिन देश में शराब की खपत से साफ हो जाता है कि नुकसानों से वाकिफ होने के बावजूद लोग कितनी बड़ी मात्रा में शराब का सेवन कर रहे हैं. वहीं देश के एक सर्वे से खुलासा हुआ है कि महिलाएं शराब पीने के मामले में पुरुषों से पीछे नहीं बल्कि आगे हैं. दरअसल नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 के मुताबिक शराब पीने के मामले में अरुणाचल प्रदेश की महिलाएं सबसे आगे हैं. वहीं यूपी,एमपी को पीछे छोड़ते हुए छत्तीसगढ़ राज्य की महिलाएं शराब पीने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं.

[img-slider id="274450"]

छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने शराब पीने के मामले में यूपी और मध्य प्रदेश की महिलाओं को भी पीछे छोड़ दिया है. इस सर्वे की मानें तो राज्य की पांच फीसदी महिलाएं शराब का सेवन करती हैं. जबकि यूपी में 0.3 फीसदी महिलाएं शराब पीती हैं. तो वहीं मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां एक फीसदी महिलाओं को शराब की लत है.

वहीं देश के दूसरे राज्यों की बात करें झारखंड में 6.1 फीसदी महिलाएं शराब का सेवन करती हैं. ये आंकड़ा काफी बड़ा है.

सिर्फ इतना ही नहीं छत्तीसगढ़ की महिलाएं तंबाकू के सेवन के मामले में भी दोनों राज्यों से काफी आगे हैं. यहां 17.3 फीसदी महिलाएं तंबाकू खाती हैं तो वहीं यूपी में ये संख्या 8.4 फीसदी है.

सर्वे के मुताबिक देश में शराब पीने के मामले में अरुणाचल प्रदेश की महिलाएं सबसे आगे है. यहां की 52 फीसदी से ज्यादा महिलाएं शराब का सेवन करती हैं और 18 फीसदी से ज्यादा महिलाएं तंबाकू खाती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button