शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा का खोला राज, कहा- नई लड़कियों को करते हैं मिसगाइड…
मुंबई. अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्म बनाने का आरोप लगा है. राज कुंद्रा से संबंधों के बारे में ऐक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा से मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने 8 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की. इस पूछताछ के बाद शर्लिन चोपड़ा ने मीडिया से खुलकर बात की है. शर्लिन ने अब खुलकर बताया है कि राज कुंद्रा नई लड़कियों को मिसगाइड करते हैं. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि जिन लड़कियों को मिसगाइड किया गया उन्हें भारत में पॉर्नोग्रफी से जुड़े कानून की जानकारी नहीं रही होगी.












