शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज जशपुर में त्रिवर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाईन काउंसलिंग का किया गया है आयोजन

10वी-12वीं कक्षा उत्तीर्ण इच्छुक उम्मीदवार काउंसिलिंग में ले सकते है भाग

जशपुरनगर 13 सितम्बर 2022/ प्राचार्य शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज जशपुर में संचालित त्रिवर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाईन काउंसलिंग के प्रथम चरण का आयोजन 12 सितंबर 2022 से 16 सितम्बर 2022 तक किया गया है। इसी प्रकार काउंसलिंग के द्वितीय चरण का आयोजन 26 सितम्बर 2022 से 28 सितम्बर 2022 तक किया गया है। उन्होंने बताया कि 10वीं- 12वीं कक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार जो त्रिवर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक हो  वे काउंसलिंग में भाग ले सकते है। इस हेतु  अधिक जानकारी एवं रजिस्ट्रेशन  विभागीय वेबसाईट www.cgdteraipur.cgstate.gov.in  पर विजिट कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button