शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा मनाया गया योग दिवस

सूरजपुर-आपकी-आवाज़ -मोहिबुल-हसन(लोलो)
@शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
सूरजपुर__ विश्वविद्यालय से प्राप्त योग प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विद्यालय के प्राचार्य लेफ सिंह, व्याख्याताओं व छात्रों तथा एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा योग के विभिन्न विधाओं का अभ्यास किया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 का थीम मानवता के लिए योग बातों को बताते हुए विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि हमें अपने स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन योग करना चाहिए। योग का मूल सार सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखना या फिर दिमाग व शरीर के शरीर के बीच के बीच संतुलन बनाना नहीं है बल्कि दुनिया में मानवीय रिश्तो के बीच संतुलन बनाना भी है। इसलिए भी मानवता के लिए योग का सहारा लेना चाहिए।
@ विद्यालय में प्रति वर्ष 21 जून को योग दिवस मनाने के पीछे दो कारण मुख्य है जिसमें की साल के इस दिन सूर्य की किरणें सबसे ज्यादा देर तक धरती पर रहती है। जिसको आप लोग प्रतीकात्मक रूप से मनुष्य के स्वास्थ्य और जीवन से जुड़ जाता है वही दूसरा कारण यह है कि 21 जून को ग्रीष्म संक्रांति सूर्य दक्षिणायन हो जाता है उसके बाद आने वाले पूर्णिमा को भगवान शिव ने अपने साथियों को पहली बार योग की दीक्षा दी थी या पौराणिक और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है।
@    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यालय से एस एम नसीम,  सुनील कुजुर, आरडी सिंह,  ओपी राजवाड़े,  सुनील दत्त तिवारी, बाबू नाथ तिर्की,  योगेश पांडे,  अजय उपाध्याय, मुकेश सिंह,  क्रॉस कुशवाहा, श्रीमती प्रियंका मिश्रा, कमलेश पांडे,  शिव शंकर कुशवाहा,  प्रवीण तिवारी,  दया चौबे,  गुलाब चंद्र साहू,  सीबी सिंह,  मानसाय टोप्पो, रॉबिंस लकड़ा सहित राष्ट्रीय सेवा योजना व एनसीसी के लगभग 100 छात्रों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button