
कोरबा छत्तीसगढ़ – जिले के ग्राम सरगबुंदिया में रहने वाले उत्तरा कुमार टण्डन ने प्रेस वार्ता लेकर आरोप लगाया गया है कि उरगा थाना में पदस्थ उपनिरी आर एल डहरिया द्वारा करीब 2 वर्ष पुराने घटना में रिमांड पर भेजने की धमकी देकर 2 लाख रुपए की मांग कर प्रताड़ित किया जा रहा है।
उत्तरा कुमार टंडन ने जिस तरह से प्रेस वार्ता कर उरगा थाना में पदस्थ्य एएसआई आरएल डहरिया पर गंभीर आरोप लगाया है उसे पुलिस अधिकारियों ने काफी गंभीरता से लिया है। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने इस मामले की जानकारी होने पर तत्काल संज्ञान में लिया और नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई और मामले से सम्बंधित सभी पहलुओं पर विस्तृत जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है।जाँच में पाए गए तथ्यों के अनुसार अग्रिम कार्यवाही किया जाएगा । साथ ही उप निरी आर एल डहरिया को तत्काल प्रभाव से रक्षित केंद्र कोरबा सम्बद्ध किया गया है ।
पुलिस की छवी पर दाग लगाने वाले पुलिस कर्मी के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए गए है। मामले में देखने वाली बात होगी,कि जांच के दौरान क्या तथ्य सामने आते हैं और इस दिशा में क्या कार्रवाई होती है।




