
जशपुर जिला के नगर पंचायत बगीचा में कथा व्यास श्री कृष्ण रेणु गोविंद प्रसन्नाचार्य जी के द्वारा रोजाना श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा का वाचन किया जा रहा है। आपको बता दें कि यह आयोजन दिनांक 27 अप्रैल 2023 से 30 अप्रैल 2023 तक वृंदावन से आए हुए व्यास जी महाराज श्री कृष्ण रेणु गोविंद प्रसन्नाचार्य जी के मधुर वाणी से किया जा रहा है। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन जेपी गुप्ता, केदारनाथ गुप्ता एवं पारसनाथ गुप्ता के द्वारा समस्त नगर वासियों के लिए कराया जा रहा है। इस कार्यक्रम में नगर वासी भी पूरे मन से सहयोग दे रहे हैं। श्रीमद् भागवत कथा सुनने नगरवासी सहित दूर-दूर से कथा श्रोता शाम 4:00 बजे से ही आना शुरू हो जाते हैं। और हजारों की संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण करते हैं। कथा व्यास श्री कृष्ण रेणु गोविंद प्रसन्नाचार्य जी महाराज के द्वारा नगर वासियों में ज्ञान की गंगा के साथ-साथ धर्म के प्रति जागरूक किया जा रहा है। आज के कथा समापन के उपरांत सभी भक्तों को प्रसाद भंडारा का भी वितरण किया गया।














