
पावेल अग्रवाल
आप की आवाज
श्री जी इंफ्रास्ट्रक्चर इंडिया लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी द्वारा अभद्र टिप्पणी करने पर धरमजयगढ़ बंग समाज के लोग पहुचें थाना की शिकायत
धरमजयगढ़== खरसिया मार्ग पर घटिया सड़क निर्माण कार्य को लेकर बीते दिनों नगर के कुछ बंगाली समुदाय के लोगों द्वारा कार्य स्थल पर विरोध जताने एक कर्मचारी द्वारा समुदाय को चोर कहने की बात का मामला अब तूल पकड़ने लगा है वहीं इस मामले को लेकर बंगाली समुदाय के लोग थाना पहुचे और इसकी लिखित में शिकायत थाना प्रभारी को दी गई ।
आपको बता दें कि श्री जी इंफ्रास्ट्रक्चर इंडिया लिमिटेड भोपाल के द्वारा धरमजयगढ़ खरसिया मार्ग पर इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है जिसमे घटिश्री जी इंफ्रास्ट्रक्चर इंडिया लिमिटेड भोपाल के द्वारा धरमजयगढ़ खरसिया मार्ग पर इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है जिसमे घटिया मटेरियल और पानी छिड़काव को लेकर कम्पनी के कर्मचारी के समक्ष आपत्ति की गई तो कम्पनी के कर्मचारी लालबाबू के द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए सामुहिक रूप से समस्त बंगाली समुदाय को चोर कहकर अपमानित किया गया।वहीं घटनाक्रम के बाद आज एक दर्जन से अधिक बंगाली समुदाय के लोग छत्तीसगढ़ बंग समाज कल्याण समिति के नेतृत्व में थाना पहुचे और इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है।




