

पखांजूर से बिप्लब कुण्डू-29.5.22
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पखांजूर आगमन के संबंध को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ विकासखंड कोयलीबेड़ा का बैठक संपन्न।
पखांजूर–
आज दिनांक 29/05/ 2022 को पखांजूर में छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ विकासखंड कोयलीबेड़ा का बैठक ब्लॉक अध्यक्ष असित मंडल की अध्यक्षता में रखा गया।बैठक में निम्न बिंदुओं पर चर्चा किया गया- (१) मुख्यमंत्री के पखांजूर आगमन पर उनको शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत करा निराकरण के संबंध में। (२) सहायक शिक्षक एलबी से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला पदोन्नति के विषय पर चर्चा करते हुए जिला उपाध्यक्ष अशोक मृधा के द्वारा बैठक में दूरभाष के माध्यम से अंतागढ़ विधायक महोदय अनुप नाग से इस संबंध में निवेदन किया गया जिसमें विधायक के द्वारा संगठन को आश्वस्त एवं भरोसा दिलाया गया कि कुछ दिन पहले उनकी इसी संबंध में कलेक्टर एवं डीईओ से चर्चा हुई है जिसमें उनके द्वारा 8-10 दिन में संशोधित सूची जारी करने के संबंध में बताया गया यदि 8-10 दिन में सूची जारी नहीं करते हैं तो विधायक को अवगत कराने कहा गया। (३) वेतन विसंगति पर चर्चा कर निराकरण के संबंध में ठोस कदम उठाने का निर्णय लिया गया।
(४) सहायक शिक्षक एलबी से उच्च श्रेणी शिक्षक के पद पर पदोन्नत साथियों को उनके पदोन्नत शाला में भेजने के संबंध में चर्चा किया गया। आज के बैठक में अशोक मृधा,जिला उपाध्यक्ष असित मंडल,ब्लॉक अध्यक्ष अमिताभ सरकार,
कार्यकारिणी ब्लॉक अध्यक्ष फरसुराम दर्रो ,ब्लॉक उपाध्यक्ष विकास मंडल, ब्लॉक सचिव जयंत दास,कोषाध्यक्ष सदाराम नाग,प्रवक्ता तारक नाथ डे, प्रवक्ता सूजन बढ़ाई,प्रवक्ता सुमा मण्डल, मीडिया प्रभारी दिनेश विश्वास, सहायक मीडिया प्रभारी आदि साथी उपस्थित थे।यह जानकारी मीडिया प्रभारी सुमा मण्डल छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ विकासखंड कोयलीबेडा के द्वारा दी गई।




