समूह के महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी–


पखांजूर से बिप्लब कुण्डू -25.8.22
समूह के महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी–
,पखांजूर,,,
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांकेर के निर्देशानुसार् आज दिनाक को तालुका सेवा समिति के अध्यक्ष/ न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रवि कुमार कश्यप के द्वारा शोगांव ग्राम पंचायत मे राजीव गांधी भवन में महिला समूह के मीटिंग में पहुँचकर महिलाओं से सम्बन्धित कानून जैसे महिलाओं के पेत्रिक सम्पत्ति पर अधिकार एवं घरेलु हिंसा ,निशुलक विधिक सहायता माहिलाओ से सबंधित भरणपोषण कानून एवं महिला हेल्पलाइन नम्बर ,1091 ,15100 एवं जन उपयोगी कानून की जानकारी दी गयी ! न्यायधीश ने समूह से जुड़ी महिलाओं के उनके कार्य के संबंध में भी जानकारी ली ।समूह के माध्यम से उनके आस पास महिलाओं को आर्थिक व मानसिक रूप से ज्यादा ससक्त और मजबूत बनाने का प्रयास करने को कहा।यह भी कहा कि अपने आसपास के महिलाओ को मानसिक रूप से जायदा सशक्त और मजबूत बनाने का प्रयास करे आयोजित शिविर में पेनल अधिवक्ता दीपांकर विस्वाश और गिरीश परिमनिक सहित 100 महिला भी ऊपस्थित थे।