
अशोक सारथी, आपकी आवाज न्यूज़ धौंराभांठा:- जिले के तमनार ब्लाक अंतर्गत ग्राम धौराभाठा के शासकीय हाई स्कूल में कक्षा नवमींं के छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया । छत्तीसगढ़ शासन की ओर से चलाए जाने वाली सरस्वती सायकिल योजना के तहत शालाविकास समिति के अध्यक्ष- ओमप्रकाश बेहरा, सरपंच हेमसागर सिदार, प्राचार्य एस.आर. डनसेना, शालाविकास संरक्षक यशपाल बेहरा व विवेक बेहरा, गणमान्य नागरिक एवं स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं के उपस्थिति में कक्षा नवमी के छात्राओं को सायकिल वितरण किया गया। साथ ही साथ नवमी एवं दसवीं के सभी छात्राओं को चार-चार कापि वितरण किया गया।
कक्षा नवमी कुल 28 छात्राऐं हैं जिसमें 24 छात्राओं को सायकिल प्रदान किया एवं 4 छात्राओं का रजिस्ट्रेशन कर उनके सायकिल को सुरक्षित रखा गया है। सरकार सराहनीय पहल गरीबी रेखा से निचे जीवन यापन करने वाले सभी सरकारी स्कूलों के नवमी कक्षा के छात्राओं को सरस्वती सायकिल के लाभ दिया जा रहा है।
सरकार के इस योजना से लाभान्वित सभी छात्राओं ने छत्तीसगढ़ शासन धन्यवाद ज्ञापित किया है।





