सांसद गोमती साय की पहल से जिले के पत्थलगांव व बगीचा में खुलेगा लिंक कोर्ट..दिशा की बैठक में लिंक कोर्ट खोलने कलेक्टर जशपुर से की चर्चा

जशपुर – जिले के पत्थलगांव व बगीचा क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी राहत की खबर है रायगढ़ लोकसभा सांसद गोमती साय ने आज जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति की बैठक के दौरान जशपुर कलेक्टर से पत्थलगांव व बगीचा में लिंक कोर्ट खोलने के विषय पर चर्चा की जिस पर कलेक्टर जशपुर रितेश अग्रवाल ने तत्काल लिंक कोर्ट शुरू करने की बात कही।

आने वाले सप्ताह से ही जिला अधिकारी पत्थलगांव व बगीचा तहसील में लिंक कोर्ट लगाकर क्षेत्र की जनता की समस्या सुनेंगे और निराकरण करेंगे जिससे पत्थलगांव व बगीचा क्षेत्र की जनता को लंबी दूरी तय कर जिला मुख्यालय जाना नही पड़ेगा।

लिंक कोर्ट खुलने की खबर से ही पत्थलगांव व बगीचा क्षेत्र की जनता में खुशी का माहौल है और क्षेत्र की जनता ने लिंक कोर्ट की मांग के लिए सांसद गोमती साय जी का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button