साय कैबिनेट के बड़े फैसले: सैनिकों को स्टाम्प ड्यूटी में छूट, UCC के लिए बनी समिति

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में जनहित और विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों की जानकारी डिप्टी सीएम अरुण साव ने मीडिया को दी।


सैनिकों के लिए बड़ी राहत

कैबिनेट ने सेवारत सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों और उनकी विधवाओं को बड़ी राहत देते हुए राज्य में 25 लाख रुपये तक की अचल संपत्ति खरीदने पर स्टाम्प शुल्क में 25 प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया है। यह छूट जीवनकाल में एक बार मिलेगी।


दुधारू पशु योजना में बड़ा बदलाव

राज्य सरकार ने दुधारू पशु प्रदाय योजना में संशोधन करते हुए इसे अब सभी वर्गों के हितग्राहियों के लिए लागू करने का फैसला लिया है। पहले यह योजना सीमित वर्ग तक थी। इसके लिए NDDB के साथ हुए समझौते में भी संशोधन किया गया है।


UCC के लिए समिति गठित

कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने का निर्णय लिया है। यह समिति विभिन्न पक्षों से सुझाव लेकर UCC का प्रारूप तैयार करेगी।


सरकार का मानना है कि इन फैसलों से प्रदेश में सामाजिक समानता, आर्थिक राहत और विकास को नई गति मिलेगी।

Back to top button