सारंगढ़-बिलाईगढ़: पदभार ग्रहण करते ही एक्शन मोड में नए जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी; मैराथन दौरे में परखीं विकास योजनाएं

सारंगढ़-बिलाईगढ़: जिले के नवनियुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) जिला पंचायत श्री ऋषिकेश तिवारी ने कार्यभार संभालने के साथ ही विकास कार्यों की गति बढ़ाने के लिए कमर कस ली है। श्री तिवारी ने पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद विभिन्न ग्राम पंचायतों का मैराथन दौरा कर जमीनी स्तर पर चल रहे कार्यों का भौतिक सत्यापन किया।

निरीक्षण और निर्देशित विकास कार्य

दौरे के दौरान सीईओ श्री तिवारी ने अधिकारियों के साथ गुडेली, टीमारलगा, गोड़म और कोतरी पंचायतों का सघन निरीक्षण किया:

  • टीमारलगा (नाथलदाई परिसर): प्रसिद्ध नाथलदाई परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए उन्होंने विशेष कार्ययोजना तैयार कर काम शुरू करने के निर्देश दिए।
  • गुड़ेली (वृक्षारोपण एवं खनिज): पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण की सराहना की और गौण खनिज कार्यों का निरीक्षण कर नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा।
  • गोड़म (रीपा): ग्रामीण आजीविका पार्क (RIPA) का अवलोकन कर उन्होंने स्व-सहायता समूहों की आय बढ़ाने के लिए केंद्र को अधिक सक्रिय बनाने पर जोर दिया।
  • कोतरी (FSTP एवं लेमन ग्रास): फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट की कार्यप्रणाली देखी और इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। साथ ही लेमन ग्रास की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने के लिए उपयुक्त भूमि का अवलोकन किया।

अधिकारियों को स्पष्ट संदेश

निरीक्षण के दौरान उनके साथ संबंधित डीओ श्रीमती संजू पटेल, एपीईओ शशिकांत गुप्ता, जनपद सीईओ राधेश्याम नायक, पीयू युवराज पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सीईओ श्री ऋषिकेश तिवारी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा:

“शासन की कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ सीधे ग्रामीणों तक समय पर पहुँचना चाहिए। कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।”

सीईओ का यह मैराथन दौरा जिले में प्रशासनिक सक्रियता का स्पष्ट संकेत है, जिससे ग्रामीण विकास की योजनाओं को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

Back to top button