
सारंडा में मुठभेड़ जारी: IED ब्लास्ट में CRPF जवान घायल, एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया
रांची/चाईबासा। झारखंडझारखंड के सारंडा जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच जारी मुठभेड़ के दौरान गुरुवार को आईईडी ब्लास्ट में एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है।
IED ब्लास्ट में कोबरा जवान घायल
जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए आईईडी विस्फोट किया। इस हमले में CRPF की कोबरा बटालियन के जवान अभिनव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
लगातार दूसरे दिन मुठभेड़
सारंडा क्षेत्र में बुधवार सुबह से ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। अभियान के दौरान जंगल में विस्फोट हुआ, जिससे जवान घायल हो गए।
अब तक 5 जवान घायल
मुठभेड़ में अब तक कुल 5 जवान घायल हो चुके हैं। बुधवार को चार जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया था, जबकि गुरुवार को फिर से घायल जवानों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है।
पुलिस का बयान
चाईबासा एसपी अमित रेनू ने बताया कि अभियान के दौरान जंगल में आईईडी ब्लास्ट हुआ, जिसमें कोबरा बटालियन के जवान घायल हुए हैं। उनका इलाज रांची में कराया जा रहा है।
सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है और इलाके में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।


