सुबह-सुबह बड़ा हादसा, मॉर्निंग वॉक पर गईं महिलाओं को स्कॉर्पियो ने कुचला, 4 की मौत

आरा जिले के भोजपुर में सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया है। जिले के पीरो अनुमंडल के देवचंदा में शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलीं महिलाओं को स्कॉर्पियों ने कुचल दिया। घटना में चार महिलाओं की मौत हो गई है। महिलाओं को कुचलने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया है। चारों महिलाएं ओझवलिया गांव की रहने वाली थीं।

घटना के समय महिलाएं पीरो-बिहिया पथ पर देवचंदा पुल के पास टहल रही थीं। मृत महिलाओं की पहचान वकील सिंह की पत्नी मोतीझारो देवी, बड़क सिंह की पत्नी मानती देवी, हरि प्रसाद सिंह की पत्नी उर्मिला देवी और अशोक सिंह यादव की पत्नी  सरस्वती देवी के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button