सेंट्रल सर्किट सिने एसोसिएशन के चुनाव में बने अध्यक्ष लोकेंद्र जैन

दिनेश दुबे
आप की आवाज
सेंट्रल सर्किट सिने एसोसिएशन का चुनाव संपन्न – दिलीप लूनिया
*अध्यक्ष लोकेंद्र जैन *
*उपाध्यक्ष बसंत कुमार लड्डा*
*सचिव कैलाश चंद शर्मा*
* कोषाध्यक्ष शांतिलाल लुंकड़* 
भुसावल(महाराष्ट्र)—
फिल्म उद्योग से जुड़े सेंट्रल सर्किट सिने  एसोसिएशन का 68 वा वार्षिक अधिवेशन महाराष्ट्र के भुसावल मैं संपन्न हुआ। जिसमें छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र विदर्भ से पधारे 174 सदस्य जो फिल्म उद्योग के  वितरक व प्रदर्शक गण है ने अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम में भाग लिया।
            जिसमें दिवर्षिक कार्यकारिणी समिति के चुनाव संपन्न किए गए। समिति में कुल 16 सदस्यों को चुनना था। जिसमें सीपी बरार से 3 सदस्य वितरक से, 3 सदस्य प्रदर्शक से , छत्तीसगढ़ से एक सदस्य वितरक से , एक सदस्य प्रदर्शक से , सी आई वी पी से 2 सदस्य वितरक से,  2 सदस्य प्रदर्शक से , राजस्थान से 2 सदस्य वितरक से,  2 सदस्य प्रदर्शक से, चुनना था। जिसमें सीपी बरार से लोकेश जैन, सारंग एस चांडक, विनोद आर भंडारी, 3 सदस्य वितरक से निर्विरोध निर्वाचित हुए। छत्तीसगढ़ से दिलीप लुनिया एक सदस्य वितरक से व शांतिलाल लुंकड़ एक सदस्य प्रदर्शक से निर्विरोध निर्वाचित हुए।
        11 सदस्यों को चुनने के लिए विधिवत चुनाव कराए गए जिसमें सीपी बरार से नरेश टी चौधरी, प्रकल्प राठी, संजय एस सुराणा 3 सदस्य वितरक से निर्वाचित हुए, सी आई डी पी से बसंत कुमार लड्डा, संदीप जैन 2 सदस्य वितरक से आदित्य चौकसे , जयप्रकाश चौकसे 2 सदस्य प्रदर्शक से निर्वाचित हुए, राजस्थान से चंद्रशेखर चौधरी, संदीप भंडारी 2 सदस्य वितरक से कैलाश चंद शर्मा ,आर के शारा 2 सदस्य प्रदर्शक से निर्वाचित हुए।

जिसमें सर्व सहमति से अमरावती के लोकेंद्र जैन संस्था के अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुने गए, इंदौर के बसंत कुमार लड्डा उपाध्यक्ष राजस्थान के कैलाश चंद शर्मा सचिव एवं छत्तीसगढ़ के शांतिलाल लुंकड़ कोषाध्यक्ष चुने गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दिलीप लूनिया संजय एस सुराणा,  सारंग एस चांडक, विनोद आर भंडारी,आदित्य चौकसे , जयप्रकाश चौकसे , नरेश टी चौधरी, प्रकल्प राठी, संदीप जैन, चंद्रशेखर चौधरी, संदीप भंडारी ,आर के शारा चुने गए।
        उपरोक्त 68 वां वार्षिक अधिवेशन एवं वितरक प्रदर्शक के चुनाव में संजय सुराणा गुरमीत सिंह सुनील बजाज लकी रंग शाही , नीरज लुंकड़ शत्रुघ्न साहू जितेन साहू तरुण सोनी बंजारे श्री लुनिया अशोक लुनिया एवं फिल्म उद्योग के वितरक एवं प्रदर्शक सदस्यगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button