
कोरबा : मानिकपुर चौकी प्रभारी के निर्देश पर पुलिस चौकी टीम ने नमन बिहार स्थित एक स्टोर रूम में हुए चोरी के मामले में आरोपी की पतासाजी करते हुए प्रकरण में आरोपी पिंकू बाबा उम्र 19 वर्ष निवासी नदिया खड़ के पास मोती सागर पारा थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से चोरी का सामान तीन बैटरी व केबल वायर पुलिस ने जब्त किया है।
प्राप्त सूचना के मुताबिक प्रार्थी प्रफुल्ल तिवारी ने मानिकपुर थाना में शिकायत दर्ज कराया था कि उनका स्वयं का ट्रांसपोर्ट एवं ट्रेवर्ल्स का काम हैं जिसका संचालन यह स्वंय करता है। तथा गाड़ी का छोटी मोटी कार्य के लिए नमन विहार स्टोर रूम स्थित है। जहां ट्रांसपोर्ट व ट्रेवल्स से संबंधित सामान रखता है। दिनांक 14.09. 2021 के दोहपर 02.00 बजे के आसपास अज्ञात चोर द्वारा स्टोर रूम में स्टोर रूम का ताला को तोड़कर वहा पर रखे हुए सामान टर्मिनल वायर जो 24/w का था जिसकी किमत 3600 रूपये (तीन हजार छ: सौ रूपये) हैं जिसमें तीन वाहन की बैटरी जिसकी कीमत 15,000 (पन्द्रहा हजार रूपये) है। यह घटना स्टोर रूम में लगे सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई है का रिपोर्ट दर्ज कराया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा सीसीटीव्ही कैमरो का अवलोकन किया गया जिसमे एक व्यक्ति संदिग्ध रूप से दिखा जिसे पहचान कर चौकी तलब किया गया। आरोपी पिंकु को घटना के समंध मे कड़ाई से पूछताछ किया तो चोरी का अपराध करना स्वीकार किया तथा आरोपी के पास से चोरी के मशरूका को बरामद किया गया। फ़िलहाल आरोपी को धारा सदर में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
इस कार्यवाही में उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश पर थाना कोतवाली प्रभारी सनत सोनवानी के मार्गदर्शन पर मानिकपुर चौकी प्रभारी शिवकुमार धारी के नेतृत्व में प्र. आर.संतोष सिंह,आर.आलोक टोप्पो,जय प्रकाश यादव,संतोष चौधरी, अशोक पाटले और थाना कोतवाली से आर.विपिन नायक,कवल चंद्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



