छत्तीसगढ़न्यूज़रायगढ़

स्थानीय प्रशासन ओवर लोड वाहन एवं बिना ढ़के कोयला का परिवहन बंद नहीं किया तो एक बार पुनः होगा आर्थिक नाकेबंदी : लैलूंगा विधायक

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायगढ़ /तमनार : कांग्रेस की लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार के तेवर आज कल बदले बदले नजर आ रहे हैं विकासखंड तमनार क्षेत्र के जनता की भलाई के लिए तरह-तरह से कार्य कर रही हैं और ग्रामीणों के साथ उनके हर दुख सुख में कंधे से कंधे मिलाकर आगे बढ़ रही है चाहे मामला गारे पेलमा सड़क निर्माण की मांग को लेकर हो या फिर धरौराभाठा में सड़क दुर्घटना में एक होनहारी वक्त की मौत का मामला हो ग्रामीणों के साथ धरना प्रदर्शन करते हुए अपनी मांग रखी औऱ  स्थानीय प्रशासन ने भी उनकी मांग माने पर मजबूर होना पड़ा

वही तमनार क्षेत्र के ग्रामीणों ने एक बार फिर लैलूंगा विधायक का दरवाजा खटखटाया है और क्षेत्र में हो रहे ओवरलोड वाहन एवं बिना त्रिपाल बाधे कोयला के परिवहन को लेकर शिकायत किया है ग्रामीणों की माने तो  बिना ढके कोयला का परिवहन किया जाता है तों कोयला का राख एवं चूर्ण हवा में उड़ता है जिससे आने जाने वाले लोगो के लिए परेशानी होती ही है औऱ उड़ने की वजह से पीने के पानी से लेकर घर का कोई किनारा नहीं बचता है जहाँ कोयला का चूर्ण एवं राख नहीं पहुँचता हो क्षेत्र में प्रदूषण का मुख्य कारण यह भी है जिस पर लैलूंगा विधायक श्रीमती सिदार ने स्थानीय प्रशासन को सचेत करते हुए कहा है कि समय रहते  ओवरलोड भारी वाहन एवं बिना त्रिपाल बाधे कोयला का परिवहन पर रोक लगाए नहीं तों जनता जनार्दन है अगर स्थानीय प्रशासन रोक लगाने में सक्षम नहीं हुई तो मैं क्षेत्र के जनता एवं ग्रामीणों के साथ एक बार फिर आर्थिक नाकेबंदी करने पर मजबूर हो जाएंगे जिसकी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से ट्रांसपोर्टर और स्थानीय प्रशासन की होगी

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button