
स्पर्म को रोकने के लिए वैज्ञानिकों ने खोजा नया तरीका, अब महिलाओं को नहीं खानी पड़ेगी पिल्स
बर्थ कंट्रोल (Birth Cantrol) करने के लिए पुरुष और महिलाएं कई तरह के गर्भनिरोधक तरीके अपना रहे हैं, महिलाएं अनचाहे गर्भ को रोकने के लिए दवाईयों का सेवन कर रही हैं, ये पिल्स उनके लिए हानिकारक हो सकती है, इसलिए वह इस सबसे बचने की कोशिश करती है। लेकिन इसके बाद भी बर्थ रेट लगातार बढ रहा है। महिलाएं अनचाहा गर्भ धारण कर ही लेती हैं। हाल ही में वैज्ञानिकों ने बर्थ कंट्रोल करने के लिए एक नया तरीका खोज निकाला है। जिससे इन सब चीजों की जरुरत नहीं पड़ेगी। बोस्टन यूनिवर्सिटी मेडिकल स्कूल के एक प्रोफेसर डेबोरा एंडरसन बताते हैं कि, ‘भले ही हमारे पास हार्मोनल गर्भनिरोधक में वास्तव में एक अच्छा तरीका है, लेकिन यह उतना अच्छा नहीं है जितना हम चाहते हैं।’ इसलिए वैज्ञानिक एक नए तरीके पर काम कर रहे हैं, जो महिलाओं के हार्मोन को बदले (Women’s Hormones) बिना उपयोग में आसान, विवेकपूर्ण और प्रभावी होगा।
