हाईकोर्ट में पीआईएल:शहर में धड़ल्ले से चल रहे अवैध बार, परोसी जा रही शराब, लग रहे ठुमके, तेज आवाज से लोग परेशान

रांची।। राजधानी के घनी आबादी वाले कई जगहाें पर स्थित रूफ टाॅप बार और लाउंज में देर रात तक महफिल सजती है, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं करती। नियम और कानून काे ताक पर रखकर बार और लाउंज में पहुंचने वाले लाेगाें काे देर रात तक शराब पराेसी जाती है।

[img-slider id="274450"]

आसपास में रहने वाले लाेगाें का काेई ख्याल रखे बिना लाॅज-बार संचालक तेज आवाज में रात 2 बजे तक साउंड सिस्टम बजाते हैं। इससे लाेग परेशान हैं। बरियातू निवासी सुनील कुमार सिंह ने साेमवार काे झारखंड हाईकाेर्ट में पीआईएल दायर कर जांच की मांग की है।

यह भी कहा- पुलिस-प्रशासन की नाक के नीचे यह सब हो रहा, जांच की जाए

याचिकाकर्ता ने मुख्य सचिव, डीजीपी और एसएसपी समेत 18 लाेगाें काे पार्टी बनाया है। कहा है कि लालपुर, बरियातू और गाेंदा थाना क्षेत्र स्थित विभिन्न जगहाें पर नियम-कानून काे ताक पर रखकर रूफटाॅप बार और लाउंज चलाया जा रहा है। रात 2 बजे तक महफिल सजती है। अवैध तरीके से शराब पराेसी जा रही है, जहां साउंड सिस्टम की तेज आवाज में लाेग ठुमके लगाते हैं। पुलिस-प्रशासन की नाक के नीचे धड़ल्ले से बार चलाने का काम चल रहा है। इसकी जांच की जाए।

इन्हें बनाया गया है पार्टी…

चीफ सेक्रेट्री, डीजीपी झारखंड, सेक्रेट्री डिपार्टमेंट ऑफ अर्बन डेवलपमेंट एंड हाउसिंग बाेर्ड, सक्रेट्री एक्साईज, एक्साईज कमिश्नर, डीजीपी, डीजीपी एसीबी, मेंबर सक्रेट्री झारखंड पाॅल्यूशन बाेर्ड, नगर निगम के चीफ एक्जिक्यूटीव ऑफिसर, एसएसपी, बरियातू थानेदार, लालपुर थानेदार, गाेंदा थानेदार, जीएम रूईन हाउस, जीएम धुनकी बार, जीएम ग्रीक, जीएम माेचा, जीएम विडाेरा रेस्ट्राॅ एंड लांज।

नियमों की अनदेखी, युवाओं को शराब उपलब्ध कराने पर लगे रोक

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता धीरज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि याचिका के माध्यम से अदालत को यह भी जानकारी दी गई है कि रांची जिला में चल रहे बार में सभी नियमों की अनदेखी की जाती है। नियम में 25 वर्ष से कम उम्र के बच्चे को शराब उपलब्ध नहीं कराई जाने की बात कही गई है। इस पर रोक लगाई गई है। बच्चों को इस से दूर रखने की बात कही गई है, लेकिन राजधानी में चल रहे इस बार में किसी भी तरह की कोई नियम का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। धड़ल्ले से नियम की अनदेखी कर यह व्यापार फल-फुल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button