अपने दोस्त पर किया चाकू से हमला, फिर राह चलते एक नाबालिक लड़के की हाथ मुक्के व लात से मारपीट कर, कर दी हत्या…..

 आरोपी ने एक घंटे के भीतर दिया था दोनों घटना को अंजाम
मामले में आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में बी एन एस की धारा 103(1), 109(1),296,351(2), व 118(1) के तहत् अपराध पंजीबद्ध
नाम आरोपी – सचिन राम पिता जगे राम, उम्र 20 वर्ष, निवासी भागलपुर बरटोली थाना सिटी कोतवाली जशपुर (छ. ग)
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू व मोटर साइकल को भी किया जप्त

मामला थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम कोमडो व भागलपुर बरटोली का है, दिनांक 17.05.26 को प्रार्थी दीपक कुमार भगत उम्र 42 वर्ष निवासी गाढ़ा टोली जशपुर ने थाना सिटी कोतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया था पुलिस को सूचना दी गई कि उक्त दिनांक को दोपहर करीबन 02.30 बजे आरोपी सचिन राम के द्वारा, उसके भांजे मृतक कृष्णा भगत उम्र 15 वर्ष निवासी भागलपुर बरटोली,जो कि नहाने के लिए बाकी नाला, धोबी घाट की ओर जा रहा था, को बिना किसी बात के, जमीन पर पटककर, हाथ लात व मुक्का से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, उसके गले , चेहरा व कनपटी में गंभीर चोट लगी थी, जिसे ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।
प्रार्थी दीपक भगत की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली जशपुर में अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही थी कि इसी दौरान एक अन्य प्रार्थी सूरज रजक उम्र 22 वर्ष निवासी भागलपुर बरटोली के द्वारा भी थाना सिटी कोतवाली जशपुर मे रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 17.05.26 को दोपहर करीबन 01.30 बजे आरोपी सचिन राम के द्वारा प्रार्थी को चलो शराब पीकर आते हैं कहकर, उसे अपनी मोटर सायकल में बैठा कर ग्राम कोमडो ले गया था फिर वहां एक मंदिर के पास, मेरे को लड़ने का मन कर रहा है, चलो लड़ते हैं कहकर, अचानक गंदी गंदी गाली देते हुए, अपने पास रखे चाकू से, प्रार्थी की पीठ व माथे पर वार कर दिया, बीच बचाव के दौरान प्रार्थी के द्वारा आरोपी से चाकू छीनने का प्रयास किया गया, चाकू छीनने के दौरान आधा चाकू टूट गया था, जिसे लेकर प्रार्थी पास के मंदिर में जाकर छिप गया और आरोपी सचिन राम वहां से भाग गया।

मामले में पुलिस ने दोनों प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपी सचिन राम के विरुद्ध 103(1), 109(1),296,351(2), व 118(1) के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस के द्वारा तत्काल दोनों मामले में घटना स्थल हेतु रवाना होकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया व मृतक कृष्ण भगत के शव का पंचनामा कर, पोस्ट मार्टम कराया गया व अन्य मामले में घायल प्रार्थी सूरज रजक का डॉक्टर से मुलाहिजा कर उसका उपचार कराया गया।
आरोपी सचिन राम घटना दिनांक से ही फरार था पुलिस लगातार उसकी पता साजी कर रही थी, इसी दौरान पुलिस के द्वारा मुखबिर से पता चला कि आरोपी सचिन भागलपुर क्षेत्र में देखा गया है, जिस पर पुलिस के टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए भागलपुर में आरोपी को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया।
 पुलिस की पूछताछ पर आरोपी सचिन राम के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू व मोटर सायकल को भी जप्त किया है।
मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मोरध्वज देश मुख, सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार भगत, जय सिंह मिर्रे, आरक्षक वीरेंद्र तिर्की, प्रधान आरक्षक आनंद श्रीवास्तव, आरक्षक अविनाश लकड़ा , रामप्रताप यादव, राजकेश्वर सिंह व नगर सैनिक रविंद्र रवि की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि हत्या व चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।

Back to top button