अवैध दारू बेचते हुए ढाबा संचालक गिरफ्तार गए जेल

आप की आवाज
* ढाबा संचालक चढ़ा आबकारी उड़नदस्ता टीम के हत्थे
*आयुष ढाबा (पूंजीपथरा) के संचालक गजानंद सारथी को उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता ने किया जेल दाखिल
*कलेक्टर भीम सिंह के मार्गदर्शन में और सहायक आयुक्त आबकारी  प्रकाश पाल के निर्देशन में अवैध महुआ शराब विक्रेताओं पर लगातार कार्रवाई आबकारी उड़नदस्ता टीम द्वारा
रायगढ़  = 17 जून 2022 को पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान ढाबा में अवैध शराब की बिक्री की मुखबिर से प्राप्त सूचना पर आयुष ढाबा में छापा मारा गया,, ढाबे की तलाशी में ढाबा के काउंटर से 55 पाव देसी प्लेन मदिरा कुल 9.9 लीटर बरामद की गई।। मौके पर ढाबा का मालिक डनसेना नदारद था तो ढाबा संचालक गजानंद सारथी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) 34(2)36(क) के तहत करवाही कर  न्यायालय में पेश किया जहां से  न्यायालय ने जेल दाखिल का आदेश दिया।।
उक्त कार्यवाही आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई एवं  स्टाफ में आबकारी आरक्षक सुंदरलाल प्रधान नगर सैनिक कन्हैयालाल साहू निर्मल साव अजय कसेर,फिरुलाल चौहान एवं महिला सैनिक उर्सेला एक्का सरोज कंवर उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button