न्यूज़रायगढ़

डीआईजी रामगोपाल गर्ग ने रायगढ़ रेंज के पुलिस अधिकारियों की मीटिंग लेकर विजिबल पुलिसिंग पर फोकस करने के दिए निर्देश….

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

पुलिसकर्मियों को थाने आये फरियादियों से शालीनता पूर्वक व्यवहार करने का निर्देश….

बैंकिंग फ्रॉड में पीड़ित के रुपये दिलाने के सतत प्रयासों के साथ चोरी, नकबजनी के रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध का निर्देश….

रायगढ़* । आज दिनांक 12.08.2023 को रायगढ़ रेंज के डीआईजी श्री राम गोपाल गर्ग द्वारा जिला रायगढ़, जशपुर और सक्ती के पुलिस अधिकारियों की संयुक्त वर्चुअल बैठक लिया गया । बैठक में जिलों के पुलिस अधीक्षक समेत राजपत्रित अधिकारीगण और थाना, चौकी प्रभारी, आर.आई. उपस्थित थे । बैठक में डीआईजी रायगढ़ ने अधिकारियों को आगामी विधानसभा को लेकर जिलों में व्हीआईपी और व्हीव्हीआईपी के आगमन को लेकर उनकी सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक ना हो, इस संबंध में महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये । साथ ही शांति पूर्वक चुनाव कराने हेतु मतदान केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था की प्लानिंग करने और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए समस्त आवश्यक कदम उठाने हेतु कहा।

वर्चुअल बैठक में उनके द्वारा जिलों के भ्रमण दौरान पायी गई खामियों को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किए और आवश्यक सुधार करने का निर्देश दिया गया है । उन्होंने थाना आये फरियादी या आगंतुकों से शालीनता पूर्वक उनकी बातें सुनने और उनके शिकायत/रिपोर्ट पर उचित वैधानिक कार्यवाही करने को कहा गया । उन्होंने बताया कि अक्सर चोरी, नकबजनी की वारदातों में एफआईआर लेने में ढिलाई बरती जाती है जो ठीक नहीं है, उन्होंने चोरी, नकबजनी की घटनाओं की तस्दीकी उपरांत तत्काल एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट जाने का निर्देश दिया गया । बैठक में पिछले 2 सालों में लगातार अपराधों में संलिप्त आरोपियों की लिस्टिंग कर अधिक से अधिक निगरानी, गुंडा बदमाश खोले जाने के निर्देश दिये । वहीं फरार वारंटियों की कैटेगरी वाइज डिवाइड कर उनकी धरपकड़ में तेजी लाने के निर्देश के साथ ही साइबर फ्रॉड के मामलों में ज्यादातर मामले बैंकिंग फ्रॉड की शिकायतों की होना बताकर और ऐसी शिकायतों को नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल में अनिवार्य रूप से अपलोड करने के साथ पीड़ित के रुपए वापस दिलाए जाने की हर संभव प्रयास कर सभी प्रकिया का पालन करने कहा गया । उन्होंने तीनों जिलों में साइबर जागरूकता के लिए चलाए जा रहे “साइबर प्रहरी” की समीक्षा कर बीट आरक्षकों को बीट के अधिक से अधिक व्यक्तियों को उनकी सहमति से “साइबर प्रहरी” व्हाट्सएप ग्रुप में ऐड करने तथा साइबर फ्रॉड संबधित वीडियो क्लिप इत्यादि के माध्यम से जागरूक करने कहा गया । बैठक में पुलिस अधीक्षकों को जिलों में विजिबल पुलिसिंग के तहत भीड़-भाड़ वाले स्थान पर पुलिस की उपस्थित तथा रात्रि गस्त दौरान अधिक से अधिक स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी को हो ऐसी व्यवस्था बनाने को कहा गया । उन्होंने थाना क्षेत्र में जुआ, सट्टा, अवैध शराब, नशे के प्रकरणों या किसी अन्य अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए। वर्चुअल बैठक में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री डी. रविशंकर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री सदानंद कुमार, श्री एम.आर. आहिरे, पुलिस अधीक्षक सक्ती तथा जिलों के राजपत्रित अधिकारी एवं थाना, चौकी प्रभारी सम्मिलित हुये ।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button