इस कबूतर के खिलाफ दर्ज की गई FIR, जानिए क्या है आरोप

2 Min Read

अगर कोई गुनाह करता है तो उसको सजा जरूर मिलती है। हम सभी इस बात से वाकिफ हैं। ऐसे में कुछ जुर्मों की सजा काफी खतरनाक होती है, लेकिन कुछ जुर्म ऐसे भी होते हैं जिनमे मामूली सजा देकर छोड़ दिया जाता है। वहीं जब पुलिस को किसी पर शक होता है तो वो उस संदिग्ध व्यक्ति के खिलाफ FIR कर उसे गिरफ्तार कर लेती है। अब हाल ही में जो मामला हम आपको बताने जा रहे हैं उसमे पुलिस ने कबूतर पर केस दर्ज किया है। इस मामले को पंजाब का बताया जा रहा है।

जी दरअसल, पंजाब में एक संदिग्ध कबूतर पकड़ा गया है और इसके खिलाफ पुलिस ने FIR भी दर्ज की है। यह कबूतर उस वक्त पकड़ा गया, जब वह भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा के पास संदिग्ध हालात में मिला। इस मामले में मिली जानकारी के तहत बीओपी रोरनवाला के पास एक कांस्टेबल अपनी ड्यूटी पर था कि तभी एक कबूतर उसके पास आ गया। ऐसे में कांस्टेबल ने जब उसे ध्यान से देखा तो उसके पैरों में एक कागज का टुकड़ा बंधा था। वहीं कबूतर को पकड़ने के बाद कांस्टेबल ने इस घटना की सूचना पोस्ट कमांडर ओमपाल सिंह को दी।

उसके बाद हुई जांच के दौरान कबूतर के पैरों में बंधे कागज को जब खोलकर देखा गया तो उसमें एक संदिग्ध नंबर लिखा हुआ मिला। कबूतर के पकड़े जाने के बाद पंजाब पुलिस ने उस पर FIR दर्ज कर दी। मिली जानकारी के तहत कबूतर काले और सफेद रंग का है और जिस जगह पर कबूतर पकड़ा गया वो चौकी पाकिस्तान से लगी सीमा से 500 मीटर की दूरी पर है। वैसे यह पहली बार नहीं है बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों में पहले भी ऐसे कबूतर पकड़े गए हैं। सुरक्षाबलों को उनके माध्यम से जासूसी किये जाने का संदेह रहा है।

Share This Article
Leave a Comment