श्री श्री आनंदमूर्ति जयंती पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 100 ग्रामीणों ने लिया लाभ

रायगढ़, 01 मई 2026: श्री श्री आनंदमूर्ति के 105वें जन्मोत्सव के अवसर पर आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की रायगढ़ शाखा द्वारा ग्राम आमापाली (विकासखंड पुसौर) में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में करीब 100 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच और उपचार का लाभ उठाया।


माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत श्री श्री आनंदमूर्ति के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती भाग्यवती डोल नारायण पटेल, जनप्रतिनिधि डोल नारायण पटेल, सिविल सर्जन डॉ. दिनेश पटेल, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. दिनेश पटेल, मेडिकल कॉलेज रायगढ़ से डॉ. वेद प्रधान, डेंटिस्ट डॉ. विवेक प्रधान सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।


निःशुल्क जांच, परामर्श और दवा वितरण

शिविर में पहुंचे मरीजों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सा परामर्श और दवाइयां वितरित की गईं। महिला, पुरुष और बच्चों सहित लगभग 100 लोगों ने इस सेवा का लाभ लिया।


समाज सेवा ही जीवन का उद्देश्य

कार्यक्रम का संचालन गौतम प्रधान ने किया। उन्होंने श्री श्री आनंदमूर्ति के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवन की सच्ची सफलता समाज की सेवा में है। उन्होंने बताया कि आनंद मार्ग प्रचारक संघ आज विश्व के 180 से अधिक देशों में नवमानवतावाद, योग और समाजसेवा के विभिन्न कार्यक्रम चला रहा है।


जनसहयोग से सफल आयोजन

शिविर को सफल बनाने में कई समाजसेवियों और स्थानीय ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

Back to top button