21 दिसम्बर को दस्तावेज स्त्यापन के लिए लिया जाएगा साक्षात्कार

जशपुरनगर 19 दिसम्बर 2022/ जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा अभियान, प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में थेरेपिस्ट एवं आया अटेंडेंट के पदों की भर्ती हेतु आनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये थे। संविदा पद पर भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों का गठित समिति से परीक्षण उपरांत पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है।

[img-slider id="274450"]

सूची जिला जशपुर के वेबसाइट डब्लू डब्लू डब्लू डॉट जशपुर एन आई सी डॉट इन में देखी जा सकती है। भर्ती हेतु गठित समिति से जांच उपरांत उक्त सूची से प्रवीणता के आधार पर पदवार एवं वर्गवार फिजियोथेरेपिस्ट पद के लिए 10 स्पीच थेरेपिस्ट पद के लिए 07 एवं आया अटेंडेंट पद के लिए कुल- वरिष्ठता से क्र. 01 से 15 तक अभ्यर्थियों को दिनांक 21.12.2022 दिन बुधवार, प्रातः 10.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक, स्थान- जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जशपुर के सभाकक्ष में दस्तावेज सत्यापन एवं साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया जाता है। अभ्यर्थी समस्त मूल दस्तावेज के साथ अपनी उपस्थिति देंगे । निर्धारित समयावधि पर अभ्यर्थी यदि समस्त दस्तावेजों के साथ उपस्थित नहीं होता है तो उन्हें पुनः अवसर नहीं दिया जायेगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी। अपरान्ह 2.00 बजे से अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेज सत्यापन के पश्चात् निर्धारित अंक का साक्षात्कार समिति के समक्ष आयोजित किया जायेगा। साक्षात्कार में स्थानीय अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button