कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कलेक्टर कार्यालय में किया ध्वजारोहण
रायगढ़, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कलेक्टर कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
सृजन सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कहा कि शासकीय सेवकों की जिम्मेदारी है कि उनके निर्णयों से नागरिकों को शासन की सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सके। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से जनहित को प्राथमिकता देते हुए जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की बात कही।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को केवल एक दिन तक सीमित न रखते हुए पूरे वर्ष लोगों के अवसर और विकल्प बढ़ाने के संकल्प के रूप में मनाया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में सहायक कलेक्टर गोकुल आर.के., एडीएम अपूर्व प्रियेश टोप्पो, अपर कलेक्टर रवि राही, अपर कलेक्टर प्रियंका वर्मा सहित जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।











