छत्तीसगढ़न्यूज़

पुरानी रंजिश बना वाद विवाद का कारण,आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630


मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रवि विश्वकर्मा पिता संतोष विश्वकर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी गणेश नगर नयापारा सिरगिट्टी बिलासपुर का दिनांक 24.04.2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 24.04.2024 को रात्रि 07.00 बजे गणेश नगर ज्योति मेडिकल के पास राहुल यादव पुरानी रंजिश को लेकर माॅ बहन की गंदी गंदी गालियाॅ देते हुये अपने हाथ मे रखे नुकीली वस्तु से प्रार्थी के बाये हाथ व कमर मे वार कर चोट पहुॅचाया था जिस पर अपराध पंजीबध्द कर थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा तत्काल घटना के बारे मे पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह को अवगत कराकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय (सिविल लाईन) श्री उमेश प्रसाद गुप्ता से दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना सिविल टीम भेजकर आरोपी का पतासाजी कर मिलने पर पकडकर थाना लाकर पूछताछ करने पर प्रार्थी के साथ मारपीट करना स्वीकार किया। प्रकरण के आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को दिनांक 25.04.2024 को विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना से वारिसानों को अवगत कराकर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक श्रीमति भारती मरकाम, प्र.आर. 678 चिरंजीवी राठौर, आरक्षक विरेन्द्र राजपूत एवं केशव मार्कों की अहम भूमिका रही।

अपराध क्रमांक- 325/2024, धारा – 294,323,324,506 भादवि 25, 27 आम्र्स एक्ट

नाम आरोपी – राहुल यादव पिता कृष्णा यादव उम्र 20 वर्ष निवासी गणेशनगर नयापारा सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

ANIL SHUKLA

ANIL SHUKLA

REPORTER

◾जिलाध्यक्ष - छ. ग. जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन, रायपुर

Back to top button