छत्तीसगढ़न्यूज़

काम में ढिलाई बरतने वालों पर की जाएगी कार्रवाई = आईजी ओम प्रकाश पाल

आपकी आवाज WhatsApp पर ताजा खबरें पाएं
चैनल से जुड़ें →

आशीष तिवारी
आप की आवाज
*रायपुर रेंज आईजी ने पुलिस अधिकारियों की ली बैठक, काम में ढिलाई बरतने वालों पर  की जाएगी कार्यवाही:-
रायपुर * रेंज आईजी ओमप्रकाश पॉल ने  रायपुर रेंज के सभी पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में एसएसपी, एएसपी और सीएसपी समेत सभी थानों के टीआई शामिल हुए। यह बैठक पुलिस कंट्रोल रूम के सी-4 बिल्डिंग के साभागार में आयोजित किया गया।
वही बैठक के दौरान आईजी पॉल ने शहर में बढ़ते अपराध और शहर में चल रही अनैतिक गतिविधियों, नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने समेत बेहतर पुलिसिंग को लेकर निर्देश दिए गए। इसके अलावा राजधानी में चाकूबाजी करने वालों पर कठोरतम कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
*लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई*
आईजी पॉल ने बताया कि ये बैठक कानून व्यवस्था के संबंध में ली गई है। जिसमें सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही चाकूबाजी करने वालों पर कठोरतम कार्रवाई की जाए। ताकि आने वाले दिनों में राजधानी में अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगे। वहीं अब काम में ढिलाई बरतने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

DINESH DUBEY

DINESH DUBEY

REPORTER

Related Articles

Back to top button