छत्तीसगढ़न्यूज़

कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया में उल्लंघन के आरोप में ए बी वी पी ने खोला मोर्चा

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

आप की आवाज
*कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया में उल्लंघन के आरोप में ए बी वी पी ने खोला मोर्चा
रायगढ़ =शहर के किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में प्रिंसिपल चेंबर के बाहर एबीवीपी के पदाधिकारी एवं छात्र छात्रा धरने पर बैठ गए और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल नारेबाजी करने लगे। उनका कहना है कि बीते शनिवार को ओपन प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हुई। उनका आरोप है कि कॉलेज में यूनिवर्सिटी के नियमों का उल्लंघन किया गया है। अगर लिस्ट में छात्रों का नाम आया है और वे प्रवेश में चूक जाते है तो यूनिवर्सिटी नियम के अनुसार लेट फीस के साथ प्रवेश ले सकते है। लेकिन यहां पर प्रवेश नही दिया जा रहा है, जिसका विरोध एवीबीपी कर रही है। इनका कहना है कि कॉलेज प्रशासन छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। विद्यार्थी परिषद की मांग है कि कॉलेज प्रबंधक लिखित में दे कि उनके द्वारा ऐसा क्यों किया जा रहा हैं। एवीबीपी  सवाल पूछ रही है कि क्या कॉलेज प्रबंधक यूनिवर्सिटी के नियमो के विपरीत कॉलेज चलाएंगे ?
*वही इस संबंध मे  प्रभारी प्रिंसिपल डॉ प्रीति ने कहा की सारे एडमिशन खत्म हो चुके है और सभी नियमों का पालन किया गया हैं। अगर छात्रों को लगता है कि प्रवेश प्रक्रिया में भेदभाव किया गया है तो आवेदन दे दे उसपर जांच कर  कार्यवाही की जाएगी।

DINESH DUBEY

DINESH DUBEY

REPORTER
Back to top button