छत्तीसगढ़न्यूज़

कोरबा: शाम को तालाब नहाने गए युवक की सुबह तैरती मिली लाश

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां गांव के तालाब में शुक्रवार की सुबह एक युवक की तैरती हुई लाश मिली है। बताया जा रहा है कि वह कल शाम तालाब नहाने गया था, और उसे तैरना भी नहीं आता था। इसी दौरान उसकी गहराई में डूबने से उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार हरदीबाजा थाना अंतर्गत ग्राम रलिया निवासी मृतक रमेश कोरवा उम्र 40 वर्ष पिता परदेसी राम कोरवा जो कि रोजी-मजदूरी का काम कर अपने व अपने परिवार का भरण-पोषण करता था । गुरुवार शाम लगभग 7बजे अपने घर के समीप ही तालाब में अकेले नहाने गया हुआ था जिसकी जानकारी घर वालों को नहीं थी । रात्रि परिजन आस-पास खोजबीन किए लेकिन कहीं पता नहीं चला । शुक्रवार की सुबह वह जब तालाब की ओर ढूंढने गए तो मृतक के चप्पल व गम्छा पर रखा मिला, वही वहीं कुछ दूर आगे मृतक का शव पानी में तैरते हुए दिखा जिसके बाद परिवार ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची हरदी बाजार थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही कर रही है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button