गंगौटी से अवैध रूप से रेत परिवहन कर यूपी ले जाते पकड़ाया ट्रेलर

निरज साहू,सुरजपुर….

सूरजपुर 05 जुलाई 2021-जिले के पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के पदभार ग्रहण करते ही रेत माफियाओ पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है, जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को अवैध कार्यो पर रोक लगाने एवं ऐसे मामलों की सूचना प्राप्त होते ही सख्त कार्यवाही करने निर्देश दिए थे। मिली जनकारीबके अनुसार रविवार को थाना प्रभारी झिलमिली को सूचना मिली कि एक ट्रेलर वाहन अवैध रूप से रेत चोरी कर दिगर प्रांत ले जाने वाला है, प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ट्रेलर वाहन क्रमांक यूपी 53 एलटी 6639 को समौली चौक के पास घेराबंदी कर रोकवाया, डाईवर अजय यादव पिता राजेन्द्र उम्र 33 वर्ष निवासी सिहोड़वा से पूछताछ पर बताया कि गंगोटी से रेत लेकर गोरखपुर उत्तरप्रदेश ले जा रहा था जिससे रेत परिवहन करने संबंधी दस्तावेज मांग की गई जो उसने कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया, चोरी का 40 टन रेत अवैध रूप से परिवहन करने के अंदेशा पर चालक के विरूद्व धारा 41(1-4)/379 भादवि के तहत कार्यवाही कर हुये ट्रेलर व रेत जप्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी झिलमिली चित्ररेखा साहू, प्रधान आरक्षक अभिषेक पाण्डेय, आरक्षक रामसुभग रवि, सैनिक अनिल विश्वकर्मा सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button