छत्तीसगढ़

*ग्राम पंचायत ढोर्रोबीजा में भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा निकाली गईग्राम पंचायत ढोर्रोबीजा में भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा निकाली गई…*

आपकी आवाज WhatsApp पर ताजा खबरें पाएं
चैनल से जुड़ें →

लैलूँगा ब्लाक के ग्राम ढोर्रोबीजा में रथ यात्रा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रथ यात्रा के दिन भगवान अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए बाहर आते हैं और अपने मौसी के घर घूमने जाते हैं इसी समय को रथयात्रा माना जाता है गांव की रथ यात्रा के प्रारंभ में भगवान जगन्नाथ भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा को आकर्षक वस्त्र पहनाए गए एवं श्रृंगार किया गया इसके पश्चात ग्राम के पुरोहित एवं वरिष्ठ जनों के द्वारा भगवान जगन्नाथ का भक्ति पूर्वक पूजन करते हुए रथ में आरूढ़ किए भगवान की रथ यात्रा प्रारंभ करते हुए गांव के कीर्तन मंडली के द्वारा भक्ति में भजनों के साथ नृत्य करते हुए जगन्नाथ स्वामी के रथ को ग्राम भ्रमण के लिए प्रस्थान किया इस इस अवसर पर गांव की महिलाओं ने भी प्रभु के दर्शन करते हुए उनकी पूजा अर्चना की एवं पुरोहितों की के द्वारा सभी दर्शनार्थियों को प्रसाद वितरण किया गया और एक भव्य मेले का आयोजन था जिसमें गांव के बच्चों ने भी भरपूर मजा लिया और विभिन्न दुकान जो गांव में लगे थे मिठाई फुग्गा इत्यादि के दुकानों से खरीदारी करते हुए मेले का आनंद लिया इस अवसर पर गांव के ऊर्जावान सरपंच महेंद्र सिदार पूर्व सरपंच मगन सिदार समस्त पंच एवं गांव के वरिष्ठ एवं सम्मानित जन सम्मिलित हुए.

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Related Articles

Back to top button