छत्तीसगढ़

CG News : प्रदेश के किसानों को बड़ा तोहफा, इस दिन खाते में आएगी धान बोनस की राशि!

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

CG News :रायपुर: प्रदेश के किसानों को जल्द ही धान बोनस को लेकर खुशखबरी मिलने वाली है। प्रदेश के लाखों किसानों के लिए सरकार ने धान बोनस राशि भुगतान के लिए विभाग द्वारा तैयारी कर ली गई है। जिसके तहत किसानों के खाते में बोनस यानि अंतर की राशि मिलेगी। सीएम साय ने कुछ दिन पहले ही इसका ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि एकमुश्त भुगतान और अंतर की राशि की व्यवस्था हो गई है। किसानों को 917 रुपए प्रति क्विंटल की दर से अंतर की राशि का भुगतान किया जाएगा जिसकी व्यवस्था हो गई है।

 

Also Read: Lok Sabha Election 2024 : पहली सूची में छत्तीसगढ़ के पांच सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है भाजपा

जानें क्या है कृषक उन्नति योजना

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के द्वारा कृषक उन्नति योजना लागू कर दी गई है। इस योजना के द्वारा प्रदेश के किसानों को धान खरीदी की अंतर राशि का भुगतान किया जाएगा। धान खरीदी अंतर राशि भुगतान करने के लिए ही वर्तमान सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना को लागू की गई है। इससे पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा किसान न्याय योजना शुरू की गई थी। राज्य सरकार के द्वारा धान खरीदी की समर्थन मूल्य के अतिरिक्त राशि को योजना के माध्यम से भुगतान किया जाता है।

 

 

इन किसानों को मिलेगी कृषक उन्नति योजना का लाभ

CG News : राज्य सरकार द्वारा जारी आंकड़ा अनुसार विपणन वर्ष 2023 – 24 में प्रदेश के लगभग 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचा। इन किसानों को वर्तमान में प्रति क्विंटल 2183 रु. के दर से राशि का भुगतान किया गया है। धान खरीदी की जो अंतर राशि प्रति क्विंटल 917 रु. है इस राशि को पंजीकृत विपणन वर्ष 2023 – 24 में सभी 24 लाख 72 हजार किसानों को जारी की जाएगी। किसानों को बोनस राशि का भुगतान बेचे गए धान पर प्रति क्विंटल 917 रु. दी जाएगी।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button