दो लोको पायलट को सस्पेंड करने को लेकर रायगढ़ रेलवे स्टेशन मैं लोको पायलटों द्वारा किया गया धरना प्रदर्शन

रायगढ़। मिली सूत्रों से जानकारी के अनुसार की कल दिनांक 8 मई को एक लोको पायलट रामेश्वर सिंह और उनके सहयोगी सहायक लोको पायलट कै सी प्रकाश को सस्पेंड कर दिया गया था जबकि लोको पायलट ने बताया कि इसमें हम लोग की कोई गलती नहीं थी
लोको पायलट यूनियन के तरफ से यह जानकारी मिली है कि लोको पायलट की ड्यूटी 10 घंटा की रहती है जबकि रेलवे प्रशासन दबाव बनाता है कि 15 से 18 घंटा काम करना पड़ेगा उसी को लेकर जब कल दोनों पायलट ट्रेन लेकर जा रहे थे और उनकी ड्यूटी लगभग 12 घंटा हो गई थी तो दोनों ही लोको पायलट द्वारा नैला स्टेशन पर गाड़ी आगे ना ले जाने की असमर्थता जताई उसके बाद उन दोनों ही लोको पायलट को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया थाइसी मामले को लेकर आज दिनांक 9 मई को रायगढ़ रेलवे स्टेशन के सहायक लोको पायलट और लोको पायलट द्वारा लोको पायलट ऑफिस में जमकर नारेबाजी की गई और लोको पायलट यूनियन के द्वारा बिलासपुर हेड ऑफिस में एक पत्र भी दिया गया जिसमें यह स्पष्ट रूप से कहा गया है कि रेलवे के कुशल परिचालन के लिए और किसी प्रकार का बाधा उत्पन्न ना हो इसके लिए दोनों ही सस्पेंड किए गए लोको पायलट की सस्पेंड वापस लेने की मांग की गई और जल्दी उन्हें नौकरी में फिर से बहाली करने की भी बात की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button