छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का असर जारी, अगले 5 दिनों तक लू चलने की चेतावनी

आपकी आवाज WhatsApp पर ताजा खबरें पाएं
चैनल से जुड़ें →

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के मध्य भाग में अगले 5 दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की चेतावनी जारी की है। हालांकि, इस दौरान तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन दर्ज नहीं किया गया। कुछ इलाकों में हल्की बारिश जरूर हुई, लेकिन इससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।


बिलासपुर सबसे गर्म, अंबिकापुर सबसे ठंडा

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बिलासपुर में 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

प्रदेश के कई जिलों में दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


अगले दो दिन मौसम रहेगा ड्राई

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम ड्राई रहने की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में गर्म हवाएं चल सकती हैं और दोपहर के समय लू का असर ज्यादा रहेगा।

विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी है।


रायपुर में 44 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

राजधानी रायपुर में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

गर्मी और हीटवेव को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Related Articles

Back to top button